Breaking News: एमपी में फिर से शुरु होगी राजनीतिक नियुक्तियां… सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार की सूची!

Breaking News: एमपी में फिर से शुरु होगी राजनीतिक नियुक्तियां… सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने तैयार की सूची!
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर एक बार फिर हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच हुई चर्चा के बाद लंबे समय से रिक्त पड़े निगम, मंडल, आयोग और विभिन्न प्राधिकरणों के पदों पर नियुक्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ने के संकेत मिले हैं। अब संगठन और सरकार स्तर पर संभावित नामों को लेकर मंथन तेज होने की संभावना है।

40 से अधिक संस्थाओं में नियुक्तियों का इंतजार
प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर विकास प्राधिकरण के साथ ही बुंदेलखंड विकास प्राधिकरण समेत कई निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य पद खाली हैं। सामाजिक और विभिन्न वर्गों से जुड़े बोर्डों में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां लंबे समय से लंबित हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश में 40 से अधिक निगम, मंडल, आयोग और प्राधिकरणों में राजनीतिक नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों पर नियुक्ति के दौरान क्षेत्रीय संतुलन, सामाजिक समीकरण और पार्टी के भीतर विभिन्न नेताओं के योगदान को ध्यान में रखा जा सकता है।

चुनाव हार चुके वरिष्ठ नेताओं को मिल सकती है जिम्मेदारी
भाजपा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि विधानसभा चुनाव हार चुके कुछ वरिष्ठ पूर्व विधायकों और नेताओं को भी निगम-मंडलों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या दर्जा प्राप्त मंत्री का अवसर मिल सकता है। इसके जरिए पार्टी उन नेताओं को नई भूमिका देने के साथ आगामी राजनीतिक तैयारियों में सक्रिय रखने की रणनीति पर काम कर सकती है।

Railway News: 22 अगस्त से फिर दौड़ेगी पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन… सप्ताह में तीन दिन मिलेगा प्राकृतिक सफर का आनंद

शक्ति प्रदर्शन के बाद थम गई थी प्रक्रिया
बताया जाता है कि कुछ समय पहले राजनीतिक नियुक्तियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी थी, लेकिन एक घटनाक्रम के बाद इस प्रक्रिया को रोक दिया गया था। मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष सौभाग्य सिंह के शक्ति प्रदर्शन को संगठन ने गंभीरता से लिया था। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और सरकार की ओर से उनके अधिकारों पर भी कार्रवाई की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने एक दर्जन से अधिक निगम-मंडलों में प्रस्तावित नियुक्तियों को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया था। उस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यह स्पष्ट संदेश दिया था कि पद और जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुशासनहीनता या अहंकार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के बाद जारी हो सकती है सूची
भाजपा सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की कार्यकारिणी से जुड़े फैसले और संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की राह साफ हो सकती है। यह भी चर्चा है कि संगठन और सरकार की जिम्मेदारियों में संतुलन बनाए रखने के लिए एक ही नेता को दोनों स्तरों पर पद देने से बचा जा सकता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के बीच बनी नई सहमति के बाद अब भाजपा नेताओं की नजर राजनीतिक नियुक्तियों की पहली सूची पर टिकी है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में निगम-मंडलों और अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर तस्वीर साफ हो सकती है।


MP Farmer Protest: भोपाल में किसान आंदोलन स्थल पहुंचेंगे मोहन सरकार के चार मंत्री… बातचीत की मिली जिम्मेदारी

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!