मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, 10 से 15 नवंबर तक कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे दौरा

मध्यप्रदेश में अगले छह दिन राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं। 10 से 15 नवंबर के बीच देश के कई बड़े नेता प्रदेश के दौरे पर पहुंचेंगे। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। वहीं 12 नवंबर को चार राज्यों के मुख्यमंत्री और तीन राज्यों के राज्यपाल भी मध्यप्रदेश पहुंचेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा 15 नवंबर को संभावित है।

मध्यप्रदेश में दिग्गज नेताओं का जमावड़ा, 10 से 15 नवंबर तक कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री करेंगे दौरा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में 10 से 15 नवंबर के बीच देश के कई बड़े राजनीतिक और संवैधानिक चेहरों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन तक के प्रदेश दौरे प्रस्तावित हैं। इसके अलावा तीन राज्यों के राज्यपाल और चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्यप्रदेश पहुंचेंगे।

10 नवंबर को इन नेताओं का दौरा
10 नवंबर को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मध्यप्रदेश आएंगे। उनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और सौदान सिंह का भी दौरा प्रस्तावित है।

12 नवंबर को केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा
12 नवंबर का दिन राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। इस दिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के आने का कार्यक्रम है। इसके अलावा तीन राज्यों के राज्यपाल और चार राज्यों के मुख्यमंत्री भी मध्यप्रदेश पहुंचेंगे।

15 नवंबर को आ सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मध्यप्रदेश दौरा भी प्रस्तावित है। उनके 15 नवंबर को प्रदेश आने की संभावना है। हालांकि, उनके कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, अगले एक-दो दिनों में उनके दौरे का कार्यक्रम फाइनल हो सकता है। लगातार बड़े नेताओं के प्रस्तावित दौरों को देखते हुए मध्यप्रदेश में अगले कुछ दिन राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम रहने वाले हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!