MP News: दिग्विजय सिंह के निर्णय ने पैदा की अजीब स्थिति… मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रेस जारी

MP News: दिग्विजय सिंह के निर्णय ने पैदा की अजीब स्थिति… मध्यप्रदेश में राज्यसभा की रेस जारी
Khabar Digital Desk

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक शुरू हो गई है। दरअसल, इस साल अप्रैल से जून में एमपी की तीन सीटें खाली हो रही है। इनमें बीजेपी के खाते की दो सीटें और कांग्रेस की एक सीट शामिल है। राज्यसभा में जाने के लिए दावेदारी और बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका हैं। ऐसे में हर कोई यह जानना चाहता है कि एमपी से कौन तीन नेता राज्यसभा जाएंगे..?

इन नेताओं की सीट हो रही खाली
अप्रैल-जून माह में मध्य प्रदेश से राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो जाएंगी। इसके बाद राज्यसभा सांसद के लिए चुनाव होगा। इसके लिए दावेदारी और भाग-दौड़ शुरू हो गई है। एमपी में विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी के खाते में दो और कांग्रेस को एक सीट मिलेगी। बीजेपी के सुमेर सिंह सोलंकी और केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। बताया जा रहा है कि जॉर्ज कुरियन को दोबारा मौका मिल सकता है। जबकि सुमेर सोलंकी पर सस्पेंस है, उन्हें दोबारा राज्यसभा भेजा जाएगा या उनकी जगह बीजेपी किसी नए चेहरे को मौका देगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/congress-women-booth-strategy-mega-plan-urban-elections/

कांग्रेस के ये हैं दावेदार
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सीट भी खाली हो रही है। इस बीच उन्होंने ऐलान भी किया है कि वे अपनी राज्यसभा सीट खाली कर रहे है। यानी दिग्विजय ने तीसरी बार उच्च सदन जाने से मना कर दिया है। दिग्गी के इस बयान के बाद कांग्रेस में दावेदारी शुरू हो गई है। दौड़ में पूर्व सांसद नकुलनाथ, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, दलित नेता प्रदीप अहिरवार शामिल है। वहीं युवा चेहरे को भी मौका मिल सकता है, हालांकि कमलनाथ को लेकर भी कयासबाजी का दौर चल रहा है, जो कि छिंदवाड़ा का रण गरमाने की तरफ इशारा कर रहा है।

बीजेपी में राज्यसभा के ये हैं दावेदार
भारतीय जनता पार्टी में राज्यसभा के लिए कई दावेदार हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य, पूर्व कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त विनोद गोटिया, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, कांग्रेस से बीजेपी में आए पूर्व मंत्री रामनिवास रावत, पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा इस रेस में शामिल है। वहीं बीजेपी में युवा चेहरे को भी मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा साधु-संत पर भी दांव खेल सकती है।

MP में 11 राज्यसभा की सीट
आपको बता दें कि एमपी में राज्यसभा की कुल 11 सीटें हैं। इनमें 8 पर भारतीय जनता पार्टी और 3 सीट पर कांग्रेस का कब्जा है। इस साल मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटें खाली हो रही हैं। जिनके हालिया समीकरणों से हमने आपको रूबरू कराया।

https://www.youtube.com/watch?v=1ymwLljlkTQ
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!