MP Rajya Sabha Election: सुप्रीम कोर्ट मीनाक्षी के नामांकन पर कल करेगा सुनवाई, कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें

MP Rajya Sabha Election: सुप्रीम कोर्ट मीनाक्षी के नामांकन पर कल करेगा सुनवाई, कांग्रेस की बढ़ी उम्मीदें
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर जारी राजनीतिक विवाद अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। इस मामले पर कांग्रेस की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इसका असर राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर पड़ सकता है।

कांग्रेस ने रिटर्निंग ऑफिसर के फैसले को बताया पक्षपातपूर्ण

सुप्रीम कोर्ट में हुई प्रारंभिक सुनवाई के दौरान कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की समय-सीमा बेहद नजदीक है, इसलिए जल्द फैसला जरूरी है।

कांग्रेस ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि रिटर्निंग ऑफिसर ने गैर-कानूनी, मनमाने और पक्षपातपूर्ण तरीके से मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया है। पार्टी ने इस फैसले को रद्द करने की मांग की है।

चुनाव आयोग की चुप्पी से बढ़ी सियासी हलचल

सुनवाई के दौरान चुनाव आयोग की ओर से कहा गया कि उसे याचिका की प्रति उपलब्ध नहीं कराई गई है और जवाब देने के लिए समय चाहिए। इसके बाद कांग्रेस ने अदालत से अनुरोध किया कि अंतिम फैसला आने तक चुनाव परिणाम घोषित न किए जाएं।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि ऐसे मामलों को लेकर कानून पहले से स्पष्ट है। फिलहाल आयोग के रुख पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।

तीनों सीटों पर भाजपा की जीत का रास्ता साफ?

राज्यसभा चुनाव के लिए नाम वापसी की समय-सीमा पूरी होने के बाद यदि कांग्रेस को राहत नहीं मिलती है तो भाजपा उम्मीदवार महेश केवट का निर्वाचन लगभग तय माना जा रहा है। वहीं भाजपा के अन्य उम्मीदवार तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित होने की स्थिति में हैं।

ऐसे में मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा बिना मुकाबले जीत दर्ज कर सकती है।

राष्ट्रपति से मिलेंगे कांग्रेस विधायक

इस पूरे घटनाक्रम के बीच कांग्रेस ने राजनीतिक और कानूनी दोनों स्तरों पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी के विधायक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। वहीं दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/uncategorized/datia-court-orders-fir-against-former-sho-arvind-singh-bhadauria-and-four-policemen/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!