MP Rajya Sabha Election: कौन हैं महेश केवट ? बीजेपी ने 6 साल के लिए क्यों किया था निष्कासित, अब क्यों चला ये दांव

MP Rajya Sabha Election: कौन हैं महेश केवट ? बीजेपी ने 6 साल के लिए क्यों किया था निष्कासित, अब क्यों चला ये दांव
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश की राज्यसभा राजनीति में बीजेपी के एक फैसले ने सियासी हलकों में हलचल बढ़ा दी है। पार्टी ने तीसरी राज्यसभा सीट के लिए महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर मुकाबले को सीधा और रोचक बना दिया है। अब तक आसान माने जा रहे चुनावी समीकरणों में अचानक बदलाव दिखाई देने लगा है।

सोमवार नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन है और बीजेपी के इस फैसले के बाद अब राज्यसभा चुनाव में मतदान होना करीब तय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को बीजेपी की बड़ी रणनीतिक चाल के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी ने 6 साल के लिए पार्टी से किया था बहार

महेश केवट का राजनीतिक करियर कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान उन पर पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम करने के आरोप लगे थे, जिसके बाद महेश केवट को पार्टी से 6 साल के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. हालांकि संघ की पृष्ठभूमि से जुड़े होने के कारण उन्होंने संगठन के भीतर दोबारा अपनी जगह मजबूत की। अप्रैल में मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद अब उनका नाम राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में सामने आया है।

बीजेपी ने महेश केवट को क्यों बनाया उम्मीदवार

बीजेपी ने राज्यसभा चुनाव में महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर बड़ा सामाजिक और राजनीतिक दांव खेला है। महेश केवट बुंदेलखंड क्षेत्र में केवट समाज के प्रभावशाली चेहरे माने जाते हैं और उनकी उम्मीदवारी को सिर्फ एक चुनावी फैसला नहीं, बल्कि सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। केवट समाज अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के भीतर अति पिछड़े वर्ग में प्रभाव रखता है और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में इसका राजनीतिक असर भी माना जाता है। बीजेपी के इस कदम से पार्टी ने एक तरफ अति पिछड़े वर्ग को मजबूत संदेश देने की कोशिश की है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्रीय संतुलन को भी साधने का प्रयास किया है। 

18 जून को हो सकता है मुकाबले का फैसला

अगर नामांकन प्रक्रिया के बाद सभी उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए जाते हैं तो 18 जून को मतदान हो सकता है। ऐसे में राज्यसभा चुनाव का परिणाम वोटों के गणित पर काफी हद तक निर्भर करेगा। राजनीतिक दलों की नजरें अब विधायकों की एकजुटता और रणनीति पर टिक गई हैं।

बीजेपी के अतिरिक्त वोटों पर टिकी नजर

राज्यसभा चुनाव में बीजेपी अपने दो उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के बाद भी अतिरिक्त वोटों की स्थिति में दिखाई दे रही है। इसी कारण तीसरे उम्मीदवार को उतारने के फैसले को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी बिना ठोस गणित और रणनीतिक तैयारी के ऐसा कदम नहीं उठाती। वहीं कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर है. 

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-congress-mlas-may-be-shifted-to-telangana-amid-cross-voting-fear/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!