​MP CM Mohan Yadav Scooty News: छात्रा ने सीएम को पीछे बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, हर कोई रह गया हक्का बक्का, Video

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'मुख्यमंत्री स्कूटी योजना' के तहत मध्यप्रदेश के 7,400 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी और पेट्रोल स्कूटी की सौगात दी है. भोपाल के शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले होनहारों को सांकेतिक चाबी और डीबीटी के ज़रिए राशि सौंपी गई. इस दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सीएम खुद एक छात्रा की स्कूटी पर पीछे बैठकर सवारी करते भी नजर आए.

​MP CM Mohan Yadav Scooty News: छात्रा ने सीएम को पीछे बैठाकर दौड़ाई स्कूटी, हर कोई रह गया हक्का बक्का, Video
डॉ आशा शर्मा

मध्यप्रदेश के होनहार विद्यार्थियों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. राज्य सरकार की 'मुख्यमंत्री स्कूटी योजना' के तहत कक्षा 12वीं में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 7400 से अधिक मेधावी छात्रों को स्कूटी की सौगात दी गई. भोपाल के शिवाजी नगर स्थित शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने कई छात्र-छात्राओं को प्रतीकात्मक रूप से स्कूटी की चाबी सौंपी और वाहन खरीद के लिए तय राशि सीधे विद्यार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की.

https://twitter.com/JansamparkMP/status/2101169956050378877

स्कूटी पर सवार हुए सीएम

कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला, जब एक छात्रा अपनी नई स्कूटी पर मुख्यमंत्री को पीछे बैठाकर चलाती नजर आई. सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए सीएम खुद हेलमेट पहनकर बैठे थे, जबकि उनके सुरक्षाकर्मी स्कूटी के साथ-साथ दौड़ रहे थे. इस दौरान छात्रों का उत्साह देखने लायक था. इस आयोजन में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, मंत्री कृष्णा गौर और मंत्री विजय शाह भी उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री ने सभी मेधावी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

योजना की पात्रता और वित्तीय मदद

राज्य सरकार की इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य शासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है. योजना का लाभ लेने के लिए कुछ तय शर्तें रखी गई हैं:

  • विद्यार्थी स्कूल शिक्षा या जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल का नियमित छात्र होना चाहिए.
  • छात्र ने कक्षा 12वीं की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही कम से कम 70% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो और अपने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया हो.
  • यह योजना सभी संकायों (कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि) के विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होती है.

सरकार द्वारा पेट्रोल से चलने वाली मोटराइज्ड स्कूटी खरीदने के लिए अधिकतम 90 हजार रुपये और ई-स्कूटी के लिए 1.20 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!