सिवनी मेडिकल कॉलेज में वेतन संकट गहराया, इस्तीफा देने को मजबूर हुए प्रोफेसर, 10 माह से बिना सैलरी काम कर रहे डॉक्टर

सिवनी मेडिकल कॉलेज में वेतन संकट गहराया, इस्तीफा देने को मजबूर हुए प्रोफेसर, 10 माह से बिना सैलरी काम कर रहे डॉक्टर
Khabar Digital Desk

सिवनी/खबर डिजिटल/ प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने के बड़े-बड़े दावों के बीच सिवनी मेडिकल कॉलेज से एक बेहद चौंकाने वाली और विचलित करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां मानवता की सेवा करने वाले प्रोफेसर डॉक्टरों के सामने खुद के जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। पिछले 10 महीनों से वेतन न मिलने और 20 महीनों से नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस (NPA) के भुगतान न होने से नाराज डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है।

​प्रशासनिक अनदेखी की भेंट चढ़ता भविष्य

कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. लता महतो ने इस गंभीर संकट पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्थिति केवल आर्थिक तंगी तक सीमित नहीं है। वेतन और भत्तों के साथ-साथ डॉक्टरों की कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट (CR) भी नहीं भरी जा रही है। इसका सीधा असर उनके भविष्य के प्रमोशन और प्रोबेशन पीरियड पर पड़ रहा है। एक तरफ जहां डॉक्टरों से दिन-रात काम लिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक फाइलों में उनका भविष्य धूल फांक रहा है।

इस्तीफों का दौर और कॉलेज की गिरती साख

लंबे समय से मिल रहे खोखले आश्वासनों से तंग आकर कई विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कॉलेज से इस्तीफा दे दिया है। डॉक्टरों के जाने से मेडिकल कॉलेज में रिक्त पदों की संख्या बढ़ गई है, जिसका सीधा असर मरीजों के इलाज और मेडिकल छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन हर बार 'जल्द समाधान' का राग अलापता है, लेकिन धरातल पर अब तक फूटी कौड़ी भी डॉक्टरों के खाते में नहीं पहुंची है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-minister-vijay-shah-apology-col-sophia-qureshi-controversy/

​हाईकोर्ट सख्त, सरकार मौन

इस मामले की गूंज अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट तक पहुंच चुकी है। माननीय न्यायालय ने डॉक्टरों को वेतन न मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और राज्य सरकार से इस विफलता पर जवाब मांगा है। अदालत की फटकार के बावजूद, सरकार और संबंधित विभाग अब तक किसी ठोस समाधान पर नहीं पहुंच पाए हैं।

यदि समय रहते इन डॉक्टरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया और उनके बकाया का भुगतान नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं जब सिवनी मेडिकल कॉलेज केवल एक खाली इमारत बनकर रह जाएगा। सवाल यह उठता है कि क्या सरकार को आम जनता के स्वास्थ्य और इन विशेषज्ञों के सम्मान की कोई चिंता है?

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/kamal-nath-chhindwara-visit-attack-on-mp-govt/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!