MP Fast Track Graduation: छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, अब 2 साल में पूरी होगी ग्रेजुएशन डिग्री!

मध्य प्रदेश में कॉलेज छात्रों के लिए नई क्रेडिट आधारित व्यवस्था लागू होने जा रही है. UGC की नई प्रणाली के तहत छात्र ऑनलाइन कोर्स जोड़कर 2 से 2.5 साल में अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर सकेंगे.

MP Fast Track Graduation: छात्रों के लिए बड़ा बदलाव, अब 2 साल में पूरी होगी ग्रेजुएशन डिग्री!
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश के कॉलेज छात्रों के लिए पढ़ाई का ढांचा अब सिर्फ तय वर्षों तक सीमित नहीं रहेगा. विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की नई क्रेडिट आधारित व्यवस्था लागू होने से छात्रों के लिए फास्ट ट्रैक ग्रेजुएशन का रास्ता खुल सकता है. उच्च शिक्षा विभाग ने इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए एनपीटीईएल और अन्य ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्सेस को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम से जोड़ने का काम शुरू कर दिया है.

फास्ट ट्रैक ग्रेजुएशन का लाएगी सरकार

विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया लगभग एक महीने में पूरी होने की संभावना है. अगर सभी कार्य समय पर पूरे हो गए तो नए शैक्षणिक सत्र से छात्र इस नई व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे. इसके तहत छात्र नियमित कक्षाओं के साथ-साथ लगभग 40 प्रतिशत कोर्स ऑनलाइन शॉर्ट-टर्म कोर्स करके अतिरिक्त क्रेडिट हासिल कर सकेंगे. ऐसे में यदि छात्र आवश्यक क्रेडिट तय समय से पहले पूरा कर लेते हैं तो वे अपनी स्नातक डिग्री सिर्फ 2 से 2.5 साल में पूरी कर सकते हैं. वर्तमान में यूजी डिग्री के लिए लगभग 160 क्रेडिट आवश्यक होते हैं.

बोर्ड ऑफ स्टडीज कर रहा है ये बदलाव

उच्च शिक्षा विभाग बोर्ड ऑफ स्टडीज के माध्यम से यह तय कर रहा है कि कौन से ऑनलाइन कोर्स विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से लिंक किए जा सकते हैं. विस्तृत दिशा-निर्देश और मान्यता प्राप्त ऑनलाइन कोर्सेस की सूची जल्द जारी की जाएगी. विश्वविद्यालयों को भी इन कोर्सेस की परीक्षाओं और क्रेडिट ट्रांसफर व्यवस्था को लागू करने के लिए यूजीसी गाइडलाइन का पालन करना होगा. इससे छात्रों को अपनी पढ़ाई अधिक लचीले और तेज गति से पूरी करने का मौका मिलेगा.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!