स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह: उज्जैन के 3 हजार स्वच्छता मित्रों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपये, सीएम मोहन यादव सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह: सीएम डॉ. मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पुण्य पत्तल उठाने में

स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह:  उज्जैन के 3 हजार स्वच्छता मित्रों को मिलेंगे 5-5 हजार रुपये, सीएम मोहन यादव सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा
Khabar Digital Admin

भोपाल/उज्जैन। उज्जैन के गीता भवन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में उज्जैन शहर के सभी 3000 सफाई मित्रों को 5-5 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में की बागडोर संभालने के बाद लालकिले से देश में स्वच्छता के लिए बड़े अभियान का श्रीगणेश किया। हम सौभाग्यशाली हैं कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में मध्यप्रदेश को 27 में 9 पुरस्कार मिले हैं। मध्यप्रदेश देश के सबसे स्वच्छ राज्यों में सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां का मालवांचल लगातार स्वच्छ शहरों की सूची में अग्रणी बना हुआ है। इंदौर के साथ अब देपालपुर ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झंडे गाड़े हैं। यह शहर पुराने सर्वे में 1700वें स्थान पर था, लेकिन अब देपालपुर नंबर-1 बना है। इंदौर भी 3 से 10 लाख आबादी वाले शहरों में लगातार दूसरी बार द्वितीय स्थान पर आया है।

उज्जैन और देवास को भी अलग-अलग श्रेणियों में स्वच्छता पुरस्कार मिले हैं। चंबल में ग्वालियर, महाकौशल में जबलपुर, विंध्य में रीवा और मध्य में बुधनी ने भी स्वच्छता सर्वेक्षण में नया मुकाम बनाया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों और स्वच्छता मित्रों को बधाई दी।

प्रकृति से मिलती है स्वच्छता की प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने 5000 वर्ष पूर्व स्वच्छता का संदेश दिया था कि जितना पुण्य भोजन कराने में है, उससे अधिक पत्तल उठाने में है। यह एक पवित्र कार्य है। वे बगैर किसी संकोच के महाभारत के युद्ध में अर्जुन के सारथी बने। दीपावली भी हमें स्वच्छता का संदेश देती है। महालक्ष्मी के साथ झाड़ू का भी पूजन होता है।

वहीं, शीतला माता की प्रतिमा के एक हाथ में भी झाड़ू होता है। स्वच्छता की प्रेरणा हमें प्रकृति और पेड़-पौधों से भी मिलती है, जो कार्बन डाई ऑक्साइड ग्रहण कर स्वच्छ वायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं और वायुमंडल को साफ रखने में हमारी मदद करते हैं।

साफ-सफाई रखना हम सभी का उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वच्छता हम सभी का दायित्व है। आने वाले समय में यह क्रम चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि उज्जैन में गीले कचरे को प्रोसेस्ड कर बिजली तैयार की जा रही है। फूलों से अगरबत्ती बनाने, सूखे कचरे को ईंधन बनाने, वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट जैसे कार्य भी महत्वपूर्ण हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!