MP में टमाटर के बढ़े दाम, भोपाल- इंदौर सहित कई शहरों में ₹80 के पार, राहत के लिए करना होगा इंतजार

MP में टमाटर के बढ़े दाम, भोपाल- इंदौर सहित कई शहरों में ₹80 के पार, राहत के लिए करना होगा इंतजार
Shiv Sharan

भोपाल। देशभर में महंगाई की मार के बाद अब इसका असर आपके किचन में पड़ेगा क्यों कि मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब रसोई का बजट टमाटर के बढ़ते दाम बिगाड़ने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में टमाटर की कीमत 70 से 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले हफ्तों में कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

प्रदेश की मंडियां अब मुख्य रूप से महाराष्ट्र से आने वाले टमाटर पर निर्भर हैं। नई फसल आने तक लोगों को महंगे टमाटर खरीदने पड़ सकते हैं।

प्रदेश में सप्लाई घटी, महाराष्ट्र बना मुख्य सहारा

व्यापारियों के मुताबिक मालवा, निमाड़ और प्रदेश के अन्य उत्पादक क्षेत्रों में टमाटर की फसल खत्म हो चुकी है। केवल कुछ इलाकों में सीमित मात्रा में माल उपलब्ध है। मौजूदा हालात में महाराष्ट्र के नारायणगांव, संगमनेर, कलवन और अन्य क्षेत्रों से टमाटर की आवक हो रही है। यही वजह है कि प्रदेश की अधिकांश मंडियों में सप्लाई का बड़ा हिस्सा महाराष्ट्र पर निर्भर हो गया है।

आखिर क्यों बढ़ रहे हैं टमाटर के दाम?

1. मध्य प्रदेश की स्थानीय फसल खत्म

भीषण गर्मी और नई बुवाई की तैयारी के कारण प्रदेश में टमाटर का उत्पादन कम हो गया है। अधिकांश किसानों के खेतों से पुरानी फसल निकल चुकी है।

2. दूसरे राज्यों से बढ़ी मांग

गुजरात और दक्षिण भारत के राज्यों में टमाटर की मांग बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा है। इसका असर मध्य प्रदेश की मंडियों पर भी दिखाई दे रहा है।

3. परिवहन और टैक्स का असर

मंडी शुल्क और परिवहन लागत बढ़ने से भी टमाटर की कीमतों में तेजी आई है। इसका सीधा असर खुदरा बाजार में दिखाई दे रहा है।

दूसरी सब्जियां भी हुईं महंगी

टमाटर के साथ-साथ अन्य हरी सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिन सब्जियों के दाम कुछ दिन पहले 20 से 30 रुपये किलो थे, वे अब 40 से 70 रुपये किलो तक बिक रही हैं।

वर्तमान में कई मंडियों में शिमला मिर्च, गिलकी, हरी मिर्च और ग्वार फली जैसी सब्जियों के भाव भी बढ़े हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि गर्मी और कम आवक के कारण सब्जियों की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

अगर टमाटर महंगा हो और सब्जी में उसका स्वाद व खट्टापन चाहिए, तो कुछ अच्छे विकल्प हैं:

  • दही: ग्रेवी वाली सब्जियों में 1-2 चम्मच दही डाल सकते हैं।
  • इमली का पानी: थोड़ी मात्रा में डालने से खट्टापन आ जाता है।
  • अमचूर पाउडर: सूखे आम का पाउडर टमाटर की कमी काफी हद तक पूरी कर देता है।
  • नींबू का रस: सब्जी पकने के बाद डालें।
  • कच्चा आम : सब्जी में उबालकर डाल सकते हैं।
  • प्याज और थोड़ी सी दही का पेस्ट: ग्रेवी को गाढ़ापन और स्वाद देता है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/railway-regularizes-10-special-trains-bhopal-division-fare-relief-passengers-see-list
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!