MP Transfer News: MP में आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेंगे आदेश; जानिए नई नीति के बड़े नियम

MP Transfer News: MP में आज से शुरू होंगे तबादले, 15 जून तक चलेंगे आदेश; जानिए नई नीति के बड़े नियम
Shiv Sharan

भोपाल।  मध्य प्रदेश में आज से तबादलों का दौर शुरू हो रहा है। राज्य सरकार की नई तबादला नीति के तहत 15 जून तक सभी विभाग स्वैच्छिक और प्रशासनिक आधार पर अधिकारी और कर्मचारियों के स्थानांतरण कर सकेंगे। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद विभागीय स्तर पर तैयारियां करीब पूरी हो चुकी हैं और अब ट्रांसफर आदेश जारी किए जा सकेंगे।

इस बीच पुलिस विभाग ने भी तबादला प्रक्रिया तेज कर दी है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा 5 जून तक आरक्षक से लेकर एसआई स्तर तक के तबादले करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके बाद जिलों में एसपी और पुलिस आयुक्त स्तर पर बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग ने भी मांगी जानकारी

तबादला प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों ने जिलों में पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों की विस्तृत जानकारी मांगी है। वहीं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने संविदा कर्मचारियों और अधिकारियों से 2 जून तक ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश जारी किए हैं।

20 मई को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 22 मई को वर्ष 2026 की नई तबादला नीति जारी की थी। सभी विभागों को अपनी विभागीय नीति जारी करने और आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए थे।

कर्मचारी संख्या के आधार पर तय होगी तबादलों की सीमा

नई तबादला नीति के तहत विभागों में कर्मचारी संख्या के आधार पर तबादलों की अधिकतम सीमा तय की गई है।

  • 200 तक कर्मचारी वाले विभागों में 20% तक तबादले
  • 200 से 1000 कर्मचारी वाले विभागों में 15% तक तबादले
  • 1000 से 2000 कर्मचारी वाले विभागों में 10% तक तबादले
  • 2001 से अधिक कर्मचारी वाले विभागों में 5% तक तबादले

इन मामलों को तबादला नीति से रखा गया बाहर

सरकार ने कुछ विशेष मामलों को तबादला नीति से अलग रखा है। इनमें पति-पत्नी को एक ही स्थान पर पदस्थ करने से जुड़े मामले और गंभीर बीमारी के आधार पर होने वाले पति-पत्नी संबंधी तबादले शामिल हैं।

लक्ष्य पूरे नहीं करने पर समय से पहले भी हो सकता है तबादला

नई नीति के तहत प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को एक जिले में तीन साल पूरे होने पर दूसरे जिले में स्थानांतरित किया जा सकेगा। वहीं तृतीय श्रेणी कर्मचारियों पर भी यही नियम लागू होगा। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि तीन साल की अवधि अंतिम शर्त नहीं होगी। यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी पिछले वित्तीय वर्ष के तय लक्ष्य पूरे नहीं कर पाया है तो प्रशासनिक आधार पर उसका तबादला तय समय से पहले भी किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-commercial-lpg-cylinder-price-hike-june-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!