MP में तबादलों पर बड़ा अपडेट, इस दिन से ट्रांसफर बैन खत्म करने की तैयारी

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही कर्मचारियों के तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी में है. संभावना है कि 12 मई के बाद ट्रांसफर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 15 जून तक जारी रहेगी. मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के बाद नई तबादला नीति को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं.

MP में तबादलों पर बड़ा अपडेट, इस दिन से ट्रांसफर बैन खत्म करने की तैयारी
डॉ आशा शर्मा

मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. राज्य सरकार जल्द ही तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी में है. माना जा रहा है कि 12 मई के बाद कभी भी यह बैन हटाया जा सकता है, जिसके बाद कर्मचारी 15 जून तक अपने ट्रांसफर करवा सकेंगे. यह फैसला हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक के दौरान सामने आया, जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अचानक तबादला नीति को लेकर अधिकारियों से प्रगति के बारे में पूछा. अधिकारियों ने बताया कि नीति लगभग तैयार है और सिर्फ कुछ बिंदुओं पर अंतिम चर्चा बाकी है.

कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी

काफी समय से लंबित इस नीति को लेकर अब तेजी देखने को मिल रही है. मुख्यमंत्री के सीधे हस्तक्षेप के बाद यह लगभग तय माना जा रहा है कि अगली कैबिनेट बैठक में नई तबादला नीति को मंजूरी मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार, मुख्य सचिव अनुराग जैन और सामान्य प्रशासन विभाग को जल्द से जल्द नीति को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही यह भी कहा गया है कि ट्रांसफर का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को किसी तरह की परेशानी न हो. हालांकि इस बार सरकार केवल जरूरी तबादलों पर ही ध्यान दे सकती है.

नई नीति के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया

नई नीति के तहत ट्रांसफर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था लागू की जाएगी. इससे कर्मचारियों को प्रक्रिया में आसानी होगी और अनियमितताओं पर भी रोक लगेगी. प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक, एक जिले से दूसरे जिले में तबादले की मंजूरी संबंधित विभागीय मंत्री देंगे, जबकि जिले के भीतर होने वाले तबादलों का अधिकार प्रभारी मंत्रियों के पास रहेगा. कुछ विशेष मामलों में आवेदन पहले विभाग प्रमुखों के पास जाएंगे और उसके बाद संबंधित मंत्री के पास भेजे जाएंगे.

1 मई से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई थी

पिछले साल भी 1 मई से तबादलों की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें पहली बार अलग अलग स्लैब बनाए गए थे और तबादलों की सीमा को बढ़ाकर 2 से 3 प्रतिशत तक किया गया था. इस बार भी सरकार प्रक्रिया को और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही है.

राज्य स्तरीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन होगा

इसी के साथ राज्य सरकार व्यापार और उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी एक नई पहल करने जा रही है. मध्य प्रदेश में जल्द ही एक राज्य स्तरीय व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा. यह कदम पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की तर्ज पर उठाया जा रहा है. यह बोर्ड राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के मॉडल पर काम करेगा. इसके अध्यक्ष मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे, जबकि एमएसएमई मंत्री, विभिन्न विभागों के अधिकारी और उद्योग क्षेत्र के विशेषज्ञ इसके सदस्य बनाए जाएंगे. इस पहल का उद्देश्य व्यापारियों और उद्योग जगत के हितों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाना है.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!