करोड़ों के सरकारी रिकॉर्ड खुले में मिले: आदिवासी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, SIT जांच की मांग

करोड़ों के सरकारी रिकॉर्ड खुले में मिले: आदिवासी विकास परिषद ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, SIT जांच की मांग
Business Desk

आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/कुलदीप खराड़ीया/ जिला आलीराजपुर के जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय में करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों, तकनीकी स्वीकृतियों, टेंडरों, भुगतान एवं अन्य महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेख खुले में पड़े मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस गंभीर प्रकरण को लेकर मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल (रावत) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विस्तृत शिकायत पत्र भेजकर स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई तथा सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

महेश पटेल ने अपने पत्र में कहा है कि विभाग के महत्वपूर्ण शासकीय अभिलेख सुरक्षित रिकॉर्ड कक्ष में रखे जाने के बजाय खुले खंडहर में बिखरे हुए पाए गए। यह न केवल सरकारी रिकॉर्ड की सुरक्षा में गंभीर लापरवाही है, बल्कि करोड़ों रुपये के सार्वजनिक धन से जुड़े दस्तावेजों के साथ संभावित छेड़छाड़, उन्हें गायब करने अथवा नष्ट करने की आशंका भी उत्पन्न करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि जैसे ही यह मामला मीडिया के माध्यम से सामने आया, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दस्तावेजों को आनन-फानन में समेटने का प्रयास किया गया, जिससे पूरे घटनाक्रम पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Narottam Mishra: भोपाल पहुंचे नरोत्तम मिश्रा, दिया बड़ा बयान, बोले पार्टी के फैसले…

मुख्यमंत्री से की छह प्रमुख मांगें

परिषद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि पूरे मामले की जांच स्वतंत्र उच्चस्तरीय समिति, विशेष जांच दल (SIT) अथवा सक्षम राज्य स्तरीय एजेंसी से कराई जाए। कार्यालय के सभी अभिलेखों का तत्काल फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाए तथा जांच पूरी होने तक किसी भी रिकॉर्ड को हटाने, नष्ट करने या उसमें छेड़छाड़ पर रोक लगाई जाए। सहायक आयुक्त, रिकॉर्ड शाखा एवं संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर व्यक्तिगत जवाबदेही तय की जाए। यदि जांच में रिकॉर्ड नष्ट करने या छेड़छाड़ की पुष्टि होती है तो विभागीय कार्रवाई के साथ भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं अन्य प्रासंगिक कानूनों के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाएं। साथ ही पूरी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दोषियों पर हुई कार्रवाई से जनता को अवगत कराया जाए।

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में घनश्याम सिंह पर कांग्रेस के उम्मीदवार

प्रशासन से पूछे 15 तीखे सवाल

महेश पटेल ने मुख्यमंत्री के समक्ष 15 गंभीर प्रश्न भी रखे हैं। उन्होंने पूछा कि करोड़ों रुपये के निर्माण कार्यों, तकनीकी स्वीकृतियों, टेंडरों एवं विभागीय आदेशों से जुड़े गोपनीय दस्तावेज खुले खंडहर में कैसे पहुंचे और इसके लिए जिम्मेदार कौन है। यदि दस्तावेज महत्वहीन थे तो मीडिया के पहुंचते ही उन्हें हटाने का प्रयास क्यों किया गया। रिकॉर्ड रूम होने के बावजूद दस्तावेज खुले में फेंकने की अनुमति किसने दी और क्या इस मामले में केवल कनिष्ठ कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी या सहायक आयुक्त, रिकॉर्ड शाखा प्रभारी एवं अन्य जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज होगी।

उन्होंने यह भी पूछा कि खुले में मिले दस्तावेजों में क्या निर्माण कार्य, भुगतान, टेंडर और वित्तीय स्वीकृतियों से जुड़े संवेदनशील रिकॉर्ड शामिल थे। पिछले पांच वर्षों में विभाग ने कितने सरकारी रिकॉर्ड नष्ट किए और क्या प्रत्येक मामले में वैधानिक प्रक्रिया का पालन किया गया। यदि इन दस्तावेजों का दुरुपयोग हुआ या कोई अभिलेख गायब पाया गया तो उसकी कानूनी जिम्मेदारी किसकी होगी। क्या पूरे प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग कार्यालयों में रिकॉर्ड प्रबंधन एवं अभिलेख सुरक्षा का विशेष ऑडिट कराया जाएगा।

क्या विभाग यह प्रमाणित कर सकता है कि खुले में मिले सभी दस्तावेज सुरक्षित हैं और कोई भी रिकॉर्ड गायब या नष्ट नहीं हुआ। घटना के बाद सभी रिकॉर्ड का फिजिकल वेरिफिकेशन कब होगा, जांच रिपोर्ट कब तक आएगी और क्या उसे सार्वजनिक किया जाएगा। यदि इस लापरवाही से शासन अथवा सार्वजनिक धन को वित्तीय नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई किससे की जाएगी तथा क्या दोषी अधिकारियों के नाम और उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई जनता के सामने लाई जाएगी।

ढलाई के दौरान गिरी छत, 2 मजदूर घायल, घायलों को छोड़ भागा उपयंत्री - Khabar Digital

वरिष्ठ अधिकारियों को भी भेजी प्रतिलिपि

महेश पटेल ने बताया कि इस गंभीर मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए शिकायत पत्र की प्रतिलिपि जनजातीय कार्य मंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग, आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, संभागायुक्त इंदौर, आयुक्त राजस्व विभाग, कलेक्टर आलीराजपुर, पुलिस अधीक्षक आलीराजपुर तथा अपर आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, इंदौर संभाग को भी भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेख जनता की अमूल्य धरोहर हैं। इनके संरक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही लोकतांत्रिक व्यवस्था, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनता के विश्वास पर सीधा आघात है। इसलिए इस पूरे मामले की निष्पक्ष, समयबद्ध एवं पारदर्शी जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!