Madhya Pradesh Election Commission: निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान... पात्र मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान

Madhya Pradesh Election Commission: निर्वाचन आयोग का विशेष अभियान... पात्र मतदाताओं को जोड़ने का विशेष अभियान
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ऐसे पात्र मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल किए जाएंगे, जो किसी कारणवश सूची में दर्ज होने से रह गए हैं। साथ ही पहली बार पात्र होने वाले युवाओं को भी मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी। यह विशेष अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक चलेगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने दी जानकारी
मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्पष्ट है कि 'कोई पात्र मतदाता छूटे नहीं और कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो।' उन्होंने बताया कि SIR-2026 के तहत निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जा चुका है। इसके बाद अब निरंतर अद्यतन प्रक्रिया के तहत छूटे हुए और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

SIR के बाद घोषणा पत्र की जरूरत नहीं
निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार घोषणा पत्र का उपयोग केवल SIR प्रक्रिया के दौरान किया जाना था। चूंकि मध्य प्रदेश में SIR की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए अब NON-SIR चरण में नाम जोड़ने या संशोधन के लिए फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के साथ अलग से घोषणा पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Ujjain News: उज्जैन में सबकुछ सामान्य… अफवाहों से बचने की कलेक्टर रौशन सिंह ने की अपील!

मतदाताओं की जुटाएंगे जानकारी
इस व्यवस्था के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर ऐसे मतदाताओं की जानकारी जुटाएंगे, जिनके नाम SIR प्रक्रिया के दौरान छूट गए हैं या जो पात्र होने के बावजूद मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं। BLO इनके आवेदन प्राप्त कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों से भी लिए जाएंगे आवेदन
विशेष अभियान में उन युवाओं को भी शामिल किया जाएगा, जो 1 जनवरी 2027 को मतदाता बनने की पात्रता हासिल करेंगे। ऐसे पात्र युवाओं से भी आवेदन लिए जाएंगे, ताकि उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में शामिल किया जा सके।

स्कूल-कॉलेजों में लगेंगे विशेष शिविर
युवा और नए मतदाताओं तक अभियान की पहुंच बढ़ाने के लिए मतदान केंद्रों के अलावा स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय और तकनीकी शिक्षण संस्थानों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र युवाओं से फॉर्म-6 भरवाकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।

ऑनलाइन माध्यम से लिए जाएंगे आवेदन
पात्र नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए Voter Helpline App (ECINet App) या निर्वाचन आयोग के Voters Portal का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन या अन्य जानकारी के लिए नागरिक टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं। निर्वाचन विभाग का यह अभियान विशेष रूप से उन पात्र नागरिकों और युवाओं को मतदाता सूची से जोड़ने पर केंद्रित है, जो निर्धारित पात्रता पूरी करने के बावजूद अभी तक सूची में शामिल नहीं हो पाए हैं।

स्टिंग ऑपरेशन में फंस गए छोटे सरकार अजयपाल बाबा… पुलिस अधिकारियों तक को नहीं बख्शा!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!