MP Weather 8 August 2026: रीवा-सतना-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट, 10 अगस्त के बाद फिर बढ़ेगा मानसून

MP Weather 8 August 2026: रीवा-सतना-पन्ना में भारी बारिश का अलर्ट, 10 अगस्त के बाद फिर बढ़ेगा मानसून
Shiv Sharan
भोपाल। मध्यप्रदेश में शनिवार 8 अगस्त को मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। भोपाल में सुबह से ही रिमझिम बारिश का दौर जारी है. वहीं मौसम विभाग ने रीवा, सतना और पन्ना में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।


ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग में छाए रहेंगे बादल
सीनियर मौसम वैज्ञानिक अरुण शर्मा के मुताबिक ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के जिलों में निम्न से मध्यम स्तर के बादल छाए रहेंगे। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्की बौछारों के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। 9 अगस्त को मौसम अपेक्षाकृत सामान्य रहने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।


दतिया में 48 घंटे में 83.6 मिमी बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 48 घंटे में दतिया में 83.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं पूरे प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 20% कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में 23% और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 17% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

10 और 11 अगस्त को इन जिलों में फिर भारी बारिश
10 अगस्त से 11 अगस्त के दौरान ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, कटनी और सीधी में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इसके अगले दिन 11 से 12 अगस्त के दौरान ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 40 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चलने की संभावना है।

अगले 4 दिनों का मौसम

तारीख
संभावित मौसम
8 अगस्त
रीवा, सतना और पन्ना में भारी बारिश
9 अगस्त
प्रदेशभर में गरज-चमक और तेज हवाएं
10 अगस्त
ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, रीवा, सतना, कटनी और सीधी में भारी बारिश
11 अगस्त
ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, सागर, दमोह, सिवनी और बालाघाट में भारी बारिश

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-primary-teacher-mutual-district-transfer-2026-trc-portal-application/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!