MP Weather Today: मध्यप्रदेश के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, रीवा-मैहर-छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी

MP Weather Today: मध्यप्रदेश के 45 जिलों में बारिश का अलर्ट, रीवा-मैहर-छतरपुर में भारी बारिश की चेतावनी
Shiv Sharan

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 45 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। रीवा, मैहर और छतरपुर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

रीवा, मैहर और छतरपुर में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार रीवा, मैहर और छतरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रदेश में अब तक सामान्य से 16% कम बारिश

1 जून से 19 जुलाई 2026 तक मध्यप्रदेश में औसत से 16 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्यप्रदेश में सामान्य से 23 प्रतिशत और पश्चिमी मध्यप्रदेश में 10 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है।

इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

अगले 16 घंटे के दौरान मुरैना, ग्वालियर, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी, बैतूल, सिवनी और छिंदवाड़ा समेत कई जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, देवास, राजगढ़, शाजापुर, सागर, पन्ना, सतना, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, शहडोल, धार, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर और रतलाम सहित कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

अगले 5 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

  • 19 से 20 जुलाई: छतरपुर, रीवा और मैहर में भारी बारिश की संभावना।
  • 20 से 21 जुलाई: दमोह, मंडला और डिंडौरी में भारी बारिश का अलर्ट।
  • 21 से 22 जुलाई: मऊगंज, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में भारी बारिश के आसार।
  • 22 से 23 जुलाई: श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी और सागर में भारी बारिश की चेतावनी।
  • 23 से 24 जुलाई: निवाड़ी, सागर, रायसेन और बालाघाट में भारी बारिश हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/slimanabad-ganja-smuggler-arrested/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!