MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

मध्यप्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में गिरावट के साथ सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात 14 शहरों में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। खास बात यह है कि इंदौर में पचमढ़ी से भी कम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
सुनील बंशीवाल

भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई शहरों में रात के समय ठंड का असर बढ़ने लगा है, वहीं सुबह के वक्त धुंध भी छाने लगी है। भोपाल और इंदौर समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बीती रात प्रदेश के 14 शहरों में पारा 14 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। खास बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी इंदौर की रात ज्यादा ठंडी रही। मौसम विभाग के अनुसार, दीपावली के दिन प्रदेश में कहीं भी आंधी या बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है। ऐसे में पूरे मध्यप्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इससे त्योहार के दौरान लोगों को मौसम की ओर से किसी बड़ी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पचमढ़ी से भी ठंडा रहा इंदौर, 12.5 डिग्री पहुंचा तापमान
प्रदेश में रात के तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। कटनी जिले के करौंदी में न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं इंदौर में पारा 12.5 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इस तरह इंदौर की रात प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी से भी ठंडी रही। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री, रायसेन में 12.6 डिग्री और भोपाल तथा अमरकंटक में 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है।

अगले तीन दिनों में और बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पूर्वी हिस्से में ठंड का असर और तेज हो सकता है। जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने का अनुमान है। इससे रात और सुबह के समय ठिठुरन बढ़ सकती है। वहीं दिन के तापमान की बात करें तो बालाघाट जिले के मलाजखंड में अधिकतम तापमान सबसे कम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

10 नवंबर से सक्रिय होगा नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस
मौसम में बदलाव की एक बड़ी वजह उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने वाला नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 नवंबर से यह सिस्टम सक्रिय हो सकता है। इसके प्रभाव से अगले दो से तीन दिनों में प्रदेश में उत्तरी और सर्द हवाओं का असर बढ़ने की संभावना है। इन हवाओं के चलते रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है।

नवंबर के दूसरे सप्ताह से बढ़ेगा ठंड का असर
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, नवंबर के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में सर्दी का प्रभाव और बढ़ने लगेगा। विशेष रूप से ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड ज्यादा महसूस होगी। इन इलाकों में उत्तर भारत की ओर से आने वाली ठंडी हवाओं का सीधा असर पड़ता है। इतिहास पर नजर डालें तो ग्वालियर में नवंबर महीने के दौरान न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। यह रिकॉर्ड करीब 57 साल पहले बना था। इसी तरह उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर के दौरान न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में बारिश की भी संभावना
नवंबर महीने में भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित प्रदेश के कुछ शहरों में बारिश होने का पुराना ट्रेंड रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की स्थिति बन सकती है। फिलहाल प्रदेश में रात की ठंड बढ़ने और आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट के संकेत मिल रहे हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!