MP Weather Update: MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: MP में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में बारिश का अलर्ट
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी अब तेजी से बढ़ने लगी हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान शहडोल संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा ग्वालियर और रीवा संभाग के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई है।

भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सागर और चंबल संभाग के कई जिलों में बादल छाए रहे और हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिक हिस्सों में बारिश का असर दिखाई दे सकता है।

कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग ने सीहोर जिले में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। वहीं शहडोल, डिंडोरी और अनूपपुर में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, इंदौर, ग्वालियर, रीवा, सतना, जबलपुर, सागर और छतरपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

खजुराहो रहा सबसे गर्म, पचमढ़ी सबसे ठंडा

प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खजुराहो में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दतिया में 41.6 और नौगांव में 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दमोह में 22.2 और राजगढ़ में 22.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में तापमान में कमी भी दर्ज की गई।

23 जून तक मानसून आगे बढ़ने के अनुकूल हालात

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 23 जून तक महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास बने चक्रवाती सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई दे रहा है। इसके कारण कई जिलों में बादल, गरज-चमक और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।

किसानों और लोगों के लिए मौसम विभाग की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, खाद और कीटनाशक के छिड़काव से बचने की सलाह दी है। खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने और कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने को कहा गया है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/india/health-tips-best-time-for-breakfast-lunch-and-dinner-according-to-science/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!