मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव! थम जाएगा झमाझम बारिश का दौर, 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी और उमस

मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक किसी भी जिले में भारी या अति भारी बारिश का कोई अनुमान नहीं है.

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव! थम जाएगा झमाझम बारिश का दौर, 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी और उमस
डॉ आशा शर्मा

​मध्य प्रदेश से मानसून की रवानगी के साथ ही झमाझम बारिश का दौर अब थमने लगा है. मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आगामी चार दिनों तक राज्य के किसी भी जिले में मूसलाधार या अति भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. हालांकि सोमवार को पूरे प्रदेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है. बारिश की कमी के बीच आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ सकता है, जिससे प्रदेशवासियों को एक बार फिर उमस और गर्मी का अहसास होगा.


​पूर्वी इलाकों में झूमकर बरसे बादल, पश्चिमी MP में मानसून रहा कमजोर


​मानसून सीजन के बारिश आंकड़ों पर गौर करें तो 1 जून से लेकर 28 सितंबर तक पूरे मध्य प्रदेश में औसतन 4 प्रतिशत कम पानी गिरा है. हालांकि राज्य के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में बारिश का रुझान बिल्कुल अलग नजर आया. पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में मानसून ज्यादा मेहरबान रहा और वहां दीर्घावधि औसत से 4 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई. इसके विपरीत पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाके थोड़े सूखे रह गए, जहां सामान्य के मुकाबले 11 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड हुई है.


​ग्वालियर-जबलपुर में बौछारें, रीवा और शहडोल में तेजी से चढ़ा पारा


​पिछले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर और जबलपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि बाकी के ज्यादातर संभागों में मौसम शुष्क बना रहा. इस अवधि में तापमान में भी अच्छा-खासा उछाल देखने को मिला है. ग्वालियर और जबलपुर संभाग में पारा 3.4 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा. वहीं रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में दिन का तापमान 5 से 6.3 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया. मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम और तेज हवाओं के दौरान खुले में जाने से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!