MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों आज होगी बारिश, अगले 2 दिन बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

MP Weather Update: प्रदेश के इन जिलों आज होगी बारिश, अगले 2 दिन बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत
Shiv Sharan
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक दो दिन में मानसून की एंट्री हो सकती है इससे पहले प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी है. मानसून के लगातार आगे बढ़ने और प्री-मानसून गतिविधियों के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

14 और 15 जून को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 14 और 15 जून को भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल, जबलपुर और इंदौर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं सीहोर, ग्वालियर, भिंड, जबलपुर, दमोह और सागर जिलों में कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी है।

इन जिलों में बारिश के आसार

राजधानी भोपाल के अलावा विदिशा, रायसेन, राजगढ़, हरदा, देवास, शाजापुर, गुना, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, कटनी, उमरिया, सतना, अनूपपुर और शहडोल समेत कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मानसून की रफ्तार बढ़ी, तापमान में राहत

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की उत्तरी सीमा लगातार आगे बढ़ रही है और प्रदेश में इसके लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं। इसी वजह से अगले दो दिनों तक तापमान में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। अधिकांश जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सुहाना बना रहेगा।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान चंबल और जबलपुर संभाग के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, शहडोल, सागर, इंदौर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में भी वर्षा हुई।

अगले दो दिन गर्मी से राहत

प्री-मानसून गतिविधियों के कारण भोपाल और ग्वालियर संभाग के कई जिलों में तापमान 4 से 5 डिग्री तक कम हुआ है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/ladli-behna-yojana-37th-installment-released-today-mp-mohan-yadav-june-14-2026/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!