MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट, अगले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम
Shiv Sharan

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के भोपाल मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इन जिलों में बारिश और तेज हवा का अलर्ट

मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में वज्रपात और तेज हवा चलने का भी अनुमान है।

मध्य प्रदेश के 35 जिलों में बारिश, आंधी और वज्रपात का अलर्ट

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक 11 से 15 जुलाई तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। शुरुआती दो दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके बाद दक्षिण, पूर्वी और मध्य मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का असर बढ़ सकता है। हालांकि पूरे प्रदेश में एक साथ भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन अलग-अलग जिलों में मौसम बदलता रहेगा।

तापमान में होगी बढ़ोतरी, रीवा में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके बाद तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड हुआ। इस दौरान रीवा संभाग में सबसे ज्यादा स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

किसानों और लोगों के लिए जरूरी सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। तेज बारिश और आंधी के समय अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है। किसानों को बारिश के दौरान सिंचाई, उर्वरक और कीटनाशक का छिड़काव नहीं करने की सलाह दी गई है। साथ ही खेतों में पानी निकासी की व्यवस्था रखने और कटाई की गई फसल व कृषि उपकरणों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की गई है। मौसम से जुड़े नए अपडेट पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-announces-mp-digital-content-creator-award-news/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!