Sagar News: निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने खरीदे स्वदेशी दीपक, खास पहल

Sagar News: निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने खरीदे स्वदेशी दीपक, खास पहल
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आहवान पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 'वोकल फॉर लोकल' और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए देशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य है कि भारतीय नागरिकों और देशवासियों को स्वदेशी वस्तुओं की खरीदी बिक्री के लिए प्रोत्साहित और प्रेरित करना। इसी कड़ी में निगमायुक्त राजकुमार खत्री अपनी धर्मपत्नी और बच्चों सहित कटरा बाजार में दीपावली की खरीदी करने पहुंचे। उन्होंने कटरा में फुटपाथ पर दुकान लगाए स्थानीय महिला से मिट्टी के हस्तनिर्मित दीपक, माला आदि खरीदे। बच्चों ने सुंदर रंगों से सजे मिट्टी के गुल्लक खरीदे। निगमायुक्त ने विभिन्न दुकानों पर पहुंचकर विक्रेताओं से संवाद भी किया और स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री करने हेतु उन्हें प्रोत्साहित भी किया।

भारतीय संस्कृति में त्यौहारों की अद्वितीय भूमिका: निगमायुक्त
निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों उत्सवों आदि का बड़ा महत्व है, जहां एक ओर त्यौहार, उत्सव रहवासियों में आपसी मेलमिलाप और अपनत्व को बढ़ाते हुए सांस्कृतिक विकास में अद्वितीय भूमिका निभाते हैं, वहीं दूसरी ओर ये उत्सव व्यापारिक गतिविधियों को फलने फूलने का अवसर प्रदान कर आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण रूप से सहयोगी हैं। त्योहारों का समय निकट आते ही प्रत्येक छोटे से छोटे स्थानीय व्यापारियों के चेहरों पर उत्साह और सकारात्मक आसा की चमक दिखाई देने लगती है। मजदूरों, कारीगरों की महीनों की मेहनत का परिणाम उनके उत्पाद की बिक्री के रूप में मिलता है। इसीलिये सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के तहत छोटे हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों के उत्पादों को खरीदकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/diwali-2025-alirajpur-collector-neetu-mathur-inspection-local-market/

शहर का कटरा बाजार स्वदेशी का गढ़
त्योहारों के दौरान कटरा का अनूठा बाजार किसी मेले से कम नही, यहां स्वदेशी उत्पादों को बेचने के लिए सैकड़ों लोग आए हुए हैं। जिसको लेकर निगमायुक्त राजकुमार खत्री ने कहा कि प्रदेश में पहली बार हर जिले में स्वदेशी मेलों का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में हमारे शहर का कटरा बाजार किसी मेले से कम नहीं है, त्योहारों के दौरान तो हमेशा ही यहां का नजारा अद्भुत होता है। इसीलिये दुकानदारों को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, सभी दुकानदारों को रोड पर मार्क पीली लाईन के अंदर व्यवस्थित दुकान लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। उन्होंने कहा की 'वोकल फॉर लोकल' पहल आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत कटरा के व्यापारियों द्वारा स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जाएं व नागरिकों द्वारा स्वदेशी को अपनाने से स्थानीय संस्कृति एवं कला को बढ़ावा मिलेगा।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!