निगमायुक्त तपस्या परिहार का औचक निरीक्षण, वार्डों में सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश

Khabar Digital Desk

कटनी खबर digital News-- नगर की सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर और सुचारू बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार प्रातः रामनिवास सिंह वार्ड एवं सीएलपी वार्ड का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्ड की विभिन्न गलियों का भ्रमण कर सफाई, नालियों की स्थिति और चल रहे सीवर कार्यों का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने सभी मार्गों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा संभावित रूप से चोक होने वाली नालियों का चिन्हांकन कर रोजाना जल निकासी के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षकों को निर्देशित किया कि वे स्वयं प्रतिदिन वार्ड की समस्त गलियों का निरीक्षण करें और कहीं भी कचरा पाए जाने पर तत्काल सफाई कराएं।कुछ स्थानों पर नालियों के क्षतिग्रस्त पाए जाने पर निगमायुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी को सुधार कार्य का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निगमायुक्त ने आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी फैलाने वालों को पहले समझाइश देने और नहीं मानने पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए। साथ ही, वार्ड में चल रहे सीवर लाइन विस्तार कार्य का निरीक्षण कर संबंधित सुपरवाइजर को सुरक्षा मानकों और आवागमन की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक एवं वार्ड दरोगा उपस्थित रहे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!