नगर निगम की बड़ी लापरवाही! 14 महीने से अधूरा काम, ठेकेदार की मनमानी से रहवासी बेहाल

नगर निगम की बड़ी लापरवाही! 14 महीने से अधूरा काम, ठेकेदार की मनमानी से रहवासी बेहाल
Khabar Digital Desk

PM आवास में अव्यवस्था की हद—बिजली अधूरी, पाइपलाइन टूटी, नालियां जाम होने की कगार पर

संवाददाता कटनी -- शहर के NKJ थाना के सामने स्थित पी.एन. शहरी आवास की मल्टी अब भ्रष्ट व्यवस्था और प्रशासनिक उदासीनता की जीती-जागती मिसाल बन चुकी है। 14 महीने बीत जाने के बाद भी यहां का विद्युत कार्य अधूरा पड़ा है, जबकि नगर निगम और जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। ठेकेदार की मनमानी के चलते सैकड़ों रहवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझने को मजबूर हैं।मल्टी समिति के अध्यक्ष राकेश शुक्ला ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि ठेकेदार जानबूझकर काम को लटका रहा है। सिर्फ 5 मजदूरों के सहारे काम चलाकर पूरे प्रोजेक्ट को मजाक बना दिया गया है। हालत यह है कि काम पूरा होने में अभी भी कई महीने लग सकते हैं, जबकि गरीब हितग्राही हर महीने किस्त भर रहे हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विद्युत कार्य के दौरान पानी सप्लाई की पाइपलाइन को करीब 20 जगह तोड़ दिया गया। मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति कर पाइप बंद कर दिए गए, लेकिन आज भी कई स्थानों पर पानी रिस रहा है। यह सब नगर निगम के कर्मचारियों की मौजूदगी में हुआ, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई—जो सीधे तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा करता है।इतना ही नहीं, परिसर की सड़कों और स्लीपर को तोड़कर उसी मलबे से भराई कर दी गई। नतीजा—नालियां गिट्टी और कचरे से पट चुकी हैं और पूरी ड्रेनेज व्यवस्था ठप होने के कगार पर है। अगर जल्द सफाई और सुधार नहीं हुआ तो यहां गंभीर जलभराव और गंदगी की स्थिति बन सकती है।रहवासियों का गुस्सा इस बात पर भी है कि फ्लैट आवंटित होने के बावजूद वे रहने लायक नहीं हैं। लोग एक तरफ EMI भर रहे हैं, दूसरी तरफ किराए के मकानों में रहने को मजबूर हैं। यानी गरीब परिवारों पर दोहरा आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी महत्वाकांक्षी योजना यहां अधिकारियों की लापरवाही और ठेकेदार की मनमानी के चलते पूरी तरह फेल होती नजर आ रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी?इस पूरे मामले में नगर निगम के उपयंत्री सुनील मिश्रा का गैर-जिम्मेदाराना बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा—“काम चल रहा है, समय लगता है।”यह बयान उन परेशान परिवारों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है, जो पिछले 14 महीनों से बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं।अब देखना होगा कि नगर निगम प्रशासन इस गंभीर लापरवाही पर कब जागता है या फिर रहवासी यूं ही ठेकेदार और सिस्टम की मनमानी का शिकार होते रहेंगे।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!