15 दिन पहले हुआ था विवाद, बदला लेने के लिए पत्थर से कुचलकर की हत्या, 4 घंटे में जंगल से पकड़ाया आरोपी

15 दिन पहले हुआ था विवाद, बदला लेने के लिए पत्थर से कुचलकर की हत्या, 4 घंटे में जंगल से पकड़ाया आरोपी
सुनील बंशीवाल

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ समनापुर, डिंडौरी जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। समनापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में महज़ 15 दिन पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी ने घात लगाकर वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, वारदात के बाद सक्रिय हुई समनापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को महज़ 4 घंटे के भीतर जंगल से खदेड़कर
गिरफ्तार कर लिया।

​दशगात्र कार्यक्रम से लौटते समय किया हमला

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरिया निवासी कमल सिंह मरावी रविवार को गांव में ही आयोजित एक दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। जब वे कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही सुकल सिंह ने उन्हें घेर लिया। आरोपी ने अचानक भारी पत्थर से कमल सिंह के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना भयंकर था कि गंभीर चोटें आने के कारण कमल सिंह मरावी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुकल सिंह तुरंत पास के गहरे जंगल में भाग खड़ा हुआ।

​15 दिन पहले शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

​पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह रंजिश बताई जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले कमल सिंह और सुकल सिंह के बीच शराब पीने की बात को लेकर कहासुनी और विवाद हुआ था। आरोपी सुकल सिंह उसी रंजिश को मन में दबाए बैठा था। जैसे ही उसे रविवार को कमल सिंह के अकेले लौटने का मौका मिला, उसने योजनाबद्ध तरीके से जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई: जंगल में सर्चिंग कर 4 घंटे में दबोचा

​घटना की सूचना मिलते ही समनापुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
​मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के निर्देशन, एसडीओपी विवेक गौतम के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी हरिशंकर तिवारी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। आरोपी के जंगल में छिपे होने की जानकारी मिलते ही टीम ने जंगल में सघन सर्चिंग अभियान चलाया और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस की घेराबंदी के आगे आरोपी ज़्यादा देर नहीं टिक सका और वारदात के महज़ 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

​वैधानिक कार्रवाई जारी

​पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में वैधानिक विवेचना जारी है। घटना से जुड़े सभी भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!