Sagar News: राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

Sagar News: राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान समारोह
Khabar Digital Desk

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के तत्वावधान में शनिवार को सागर में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में राष्ट्रीय कुडो प्रतियोगिता 2025 के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया। यह प्रतियोगिता 24 से 31 अक्टूबर 2025 तक इनडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में आयोजित की जाएगी।

विधायक शैलेंद्र जैन ने दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक एवं मध्यप्रदेश कुडो एसोसिएशन के चेयरमैन शैलेंद्र कुमार जैन रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 'मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने हमेशा अपने परिश्रम और अनुशासन से प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। मुझे विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी सूरत में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम ऊँचा करेंगे।' विधायक श्री जैन ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को किट बैग भेंट किए तथा दीपावली के उपलक्ष्य में मिठाइयों का वितरण भी किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mla-shailendra-kumar-jain-govardhan-puja/

'मेहनत और लगन का परिणाम'
इस अवसर पर कुडो एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद खान ने कहा कि खिलाड़ियों का यह सम्मान उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को 'अक्षय कुमार इंटरनेशनल कुडो टूर्नामेंट' में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जो आगामी दिनों में सूरत के इनडोर स्टेडियम में ही आयोजित होगा।

समारोह में हरिकांत तिवारी (महासचिव), नीरज यादव (कोषाध्यक्ष), शुभम राठौर, सुश्री मेघा भोजक और सोहेल खान विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उन्हें भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!