शाजापुर: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस… सूर्य नमस्कार का किया आयोजन

शाजापुर: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस… सूर्य नमस्कार का किया आयोजन
Khabar Digital Desk

शाजापुर/कमल सूर्यवंशी/खबर डिजिटल/ शाजापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया गया। शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के मैदान में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार और योग कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लिया।

विधायक अरुण भीमावद रहे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम के लिए सुबह 9 बजे से ही शाजापुर के शासकीय व निजी स्कूलों, कॉलेजों के विद्यार्थी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के सदस्य मैदान में जुटने लगे थे। सुबह 9:30 बजे विधायक अरुण भीमावद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के विचारों और आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। इसके बाद प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया और राष्ट्रगान का गायन हुआ।

12 मुद्राओं वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार
कार्यक्रम का मुख्य हिस्सा तीन चरणों में 12 मुद्राओं वाला सामूहिक सूर्य नमस्कार था। इसके बाद योग और प्राणायाम भी कराया गया। इस दौरान मैदान में "भारत माता की जय" और "विवेकानंद अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-porsa-lok-seva-kendra-staff-alleged-drinking-controversy/

व्यवस्थाओं में दिखी असमानता
कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं में असमानता भी सामने आई। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के लिए गद्दे व चादर के साथ अलग बैठने की व्यवस्था थी, जबकि बच्चों को जमीन पर बिछाई गई दरी या चटाई पर बैठना पड़ा। इसके अतिरिक्त, सूर्य नमस्कार के दौरान कुछ अधिकारी और जनप्रतिनिधि सही मुद्राएं नहीं कर पाए, जो चर्चा का विषय रहा।

युवा दिवस पर दौड़ का आयोजन
युवा दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए एक दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ हाई सेकेंडरी ग्राउंड से शुरू होकर पुलिस लाइन, बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट विद्यालय पर समाप्त हुई। विधायक अरुण भीमावद ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने चाइनीज मांझे से पतंग न उड़ाने की शपथ ली।bराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन संदेश के साथ संपन्न हुआ, लेकिन व्यवस्थाओं में समानता की कमी स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

https://www.youtube.com/watch?v=2lq0T9BwQvU
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!