NEET Paper Leak 2026: दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, नहीं तो PM करें बर्खास्त

NEET Paper Leak 2026: दिग्विजय सिंह बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, नहीं तो PM करें बर्खास्त
Shiv Sharan

ग्वालियर।  NEET 2026 पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर मंत्री स्वयं पद नहीं छोड़ते, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें तत्काल बर्खास्त करना चाहिए।

ग्वालियर में सरकार पर साधा निशाना

ग्वालियर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने कहा कि पिछले कई वर्षों से NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उनके मुताबिक इस बार करीब 22 लाख अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देनी पड़ सकती है।

भाजपा शासित राज्यों पर लगाए आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पेपर लीक का नेटवर्क भाजपा शासित राज्यों में सक्रिय है और परीक्षा प्रणाली को कारोबार बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि लाखों-करोड़ों रुपये लेकर छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिलाया जा रहा है।

NTA ने नहीं माने संसदीय समिति के सुझाव

दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे उच्च शिक्षा से जुड़ी संसदीय स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। समिति ने NEET परीक्षा में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए दो रिपोर्टों में कई सुझाव दिए थे, लेकिन NTA ने उन्हें लागू नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्री ने समिति की सिफारिशों को यह कहकर खारिज किया कि उसमें विपक्षी दलों के सदस्य भी शामिल हैं।

संसदीय समिति का अपमान: दिग्विजय

दिग्विजय सिंह ने कहा कि संसदीय समितियां लोकतंत्र की महत्वपूर्ण संस्था हैं और उनकी रिपोर्टें सर्वसम्मति से तैयार होती हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का बयान संसदीय परंपराओं और समिति दोनों का अपमान है।

कांग्रेस ने की सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान और NEET पेपर लीक प्रकरण की नैतिक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि छात्रों के हित में तुरंत कार्रवाई की जाए।

यह खबर भी पढ़िये..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-board-corporation-chairmen-training-bhopal-cm-mohan-yadav/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!