एमपी में IAS नेहा मारव्या सिंह का फिर तबादला... एक साल में तीसरी बार ट्रांसफर!

एमपी में IAS नेहा मारव्या सिंह का फिर तबादला... एक साल में तीसरी बार ट्रांसफर!
सुनील बंशीवाल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह का एक बार फिर तबादला किया गया है। सरकार ने उन्हें आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं, आदिम जाति अनुसंधान एवं विकास संस्थान और रोजगार एवं प्रशिक्षण परिषद जैसी तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। अब उन्हें अजजा वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी के बाद सरकार ने यह प्रशासनिक बदलाव किया है। नेहा मारव्या सिंह का एक साल के भीतर यह तीसरा तबादला बताया जा रहा है। इस दौरान उन्हें डिंडौरी कलेक्टर के पद से भी हटाया जा चुका है।

8 महीने में ही डिंडौरी कलेक्टर पद से हटाया गया
नेहा मारव्या सिंह 2011 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। उनके प्रशासनिक कार्यकाल के दौरान कई मौकों पर विवाद और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं। कलेक्टर बनने की इच्छा को लेकर भी वह चर्चा में रही थीं। बताया जाता है कि उन्होंने आईएएस एसोसिएशन के ग्रुप में पोस्ट कर कलेक्टर नहीं बनाए जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद सरकार ने उन्हें डिंडौरी जिले की कमान सौंपी थी। हालांकि, करीब आठ महीने बाद ही उन्हें कलेक्टर पद से हटा दिया गया। उस समय पूर्व मंत्री ओपी धुर्वे समेत कुछ नेताओं के साथ विवाद को उनके हटाए जाने की वजहों से जोड़कर देखा गया था।

जनजातीय कार्य विभाग में भी बढ़ी नाराजगी
डिंडौरी के बाद जनजातीय कार्य विभाग में जिम्मेदारी संभालने के दौरान भी नेहा मारव्या सिंह को अधिकारियों और कर्मचारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, उनके काम करने के तरीके को लेकर कर्मचारियों और अधिकारियों में असंतोष था।अधिकारियों की ओर से यह भी आरोप लगाए गए कि एक बैठक के दौरान अपर संचालक स्तर की महिला अधिकारियों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया गया और उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सागर जहरीली शराब: एक्शन में सीएम मोहन, 7 शराब दुकानें सील, अवैध शराब कारोबारियों पर एक्शन

चाय बंद करने से लेकर पांच कारों के इस्तेमाल तक के आरोप
विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उनके कामकाज को लेकर कई तरह की शिकायतें और आरोप लगाए। कर्मचारियों का कहना था कि जहां आईएएस अधिकारी खुद दिनभर नारियल पानी का सेवन करती थीं, वहीं कार्यालय में कर्मचारियों को मिलने वाली चाय तक बंद कर दी गई थी। इसके अलावा उन पर विभागीय बजट से पांच वाहनों के इस्तेमाल और खर्च का भी आरोप लगाया गया। कर्मचारियों के मुताबिक, बड़ी संख्या में अधिकारियों के इंक्रीमेंट को लेकर भी असंतोष था। बताया गया कि सौ से अधिक अधिकारियों के इंक्रीमेंट नहीं लगाए गए, जिससे विभाग में नाराजगी बढ़ी।

कर्मचारियों की नाराजगी के बाद बदली जिम्मेदारी
लगातार बढ़ते असंतोष के बीच विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नेहा मारव्या सिंह के खिलाफ लामबंद हुए। इसके बाद सरकार ने उन्हें तीनों महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से हटा दिया। अब उन्हें अजजा वित्त एवं विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है। नेहा मारव्या सिंह के लगातार तबादलों ने एक बार फिर उन्हें चर्चा में ला दिया है। एक साल के भीतर तीसरी बार हुए इस प्रशासनिक बदलाव में डिंडौरी कलेक्टर के पद से हटाया जाना भी शामिल है।

सागर शराब कांड: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का ऐलान – दोषियों को नहीं बख्शूंगा!

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!