नेहरू वार्ड में विकास कार्यों की सौगात, 45.68 लाख के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन

Khabar Digital Desk

खबर digital News संवाददाता कटनी-- नगर पालिक निगम कटनी द्वारा नेहरू वार्ड में लगभग 45.68 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। विशेष बात यह रही कि भूमिपूजन वार्ड की एक कन्या के करकमलों से संपन्न कराया गया।भूमिपूजन के तहत माया चौधरी गली में सीसी रोड निर्माण, इन्द्रा ज्योति कॉलोनी में नाली एवं नाला मरम्मत कार्य, सार्वजनिक स्थल के सौंदर्यीकरण तथा वंशकार बस्ती में सीसी नाली निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया गया। इन सभी कार्यों पर कुल 45.68 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे।महापौर प्रीति सूरी ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को गति दे रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।निगमाध्यक्ष मनीष पाठक ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे आधारभूत संरचना मजबूत हो रही है। वहीं क्षेत्रीय पार्षद शशिकांत तिवारी ने कहा कि वार्डवासियों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर खुशी जताते हुए कहा कि इन निर्माण कार्यों से आवागमन, जल निकासी और स्वच्छता संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!