केंद्रीय विद्यालय के नवीन भवन का बच्चों के प्रवेश के साथ हुआ शुभारंभ

केंद्रीय विद्यालय के नवीन भवन का बच्चों के प्रवेश के साथ हुआ शुभारंभ
Khabar Digital Admin

चंदेरी/निर्मल विश्वकर्मा/ केंद्रीय विद्यालय चंदेरी आज से अपने नवीन भवन में संचालित होना शुरू हो गया है,आज सुबह सभी बच्चे अपने नए भवन में प्रवेश करने के लिए बहुत उत्साहित थे, बच्चों ने प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा (असेंबली) में भाग लिया और खूब प्रसन्नता के साथ अपनी अपनी कक्षाओं में प्रवेश किया। 

चंदेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय का नवीन भवन बन जाने के उपरांत बिजली एवं पानी की व्यवस्था अब हो गई है, इसके फलस्वरुप दिनांक 10 जनवरी 2024 को  संपन्न हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की मीटिंग जिसकी अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदेरी (एस डी एम) के द्वारा की गई थी। और जिसमें प्राचार्य केंद्रीय विद्यालय चंदेरी सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

शाला प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए थे महत्वपूर्ण निर्णय,

10 जनवरी 2024 को शाला प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन में केंद्रीय विद्यालय चंदेरी, जो वैकल्पिक भवन फतेहाबाद में पिछले 8 वर्ष से अधिक से संचालित था, उसे नवीन भवन मैं स्थानांतरित किए जाने का निर्णय विद्यालय प्रबंधन समिति में सर्वसम्मति से लिया गया था।समिति में लिए गए निर्णय के पालन में आज दिनांक 17 जनवरी 2024 से केंद्रीय विद्यालय का संचालन नवीन भवन से प्रारंभ हो गया है। 

दिनांक 10 जनवरी 2024 को संपन्न हुई विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में यह भी निर्णय लिए गए की विद्यालय के पास उसकी बाउंड्री वॉल से लगकर सर्विस रोड का निर्माण कराया जाए ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही हो सके, क्योंकि नेशनल हाईवे स्कूल के सामने से निकला है, नेशनल हाईवे पर स्कूल के दोनों तरफ पर्याप्त मात्रा में स्पीड ब्रेकर लगाने तथा सांकेतिक बोर्ड और ग्लो साइन बोर्ड स्थापित किए जाने का भी निर्णय मीटिंग में लिया गया था और अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चंदेरी ने इन दोनों ही प्रस्तावों पर अविलंब कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

केंद्रीय विद्यालय चंदेरी का नवीन भवन बन जाने पर डबल सेक्शन से विद्यालय संचालित करने का प्रस्ताव भी पास किया गया इसके हो जाने पर प्रत्येक कक्षा के दो सेक्शन लगना शुरू हो जाएंगे, इससे जो फायदा होगा वह आम नागरिकों के बच्चे अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश पा पाएंगे, क्योंकि एक कक्षा में दो सेक्शन हो जाने से छात्र संख्या बढ़ जाएगी यानी अभी 40 संख्या है वह 80 हो जाएगी।

इसी प्रकार चंदेरी के केंद्रीय विद्यालय को हार्ड स्टेशन का दर्जा दिए जाने की कार्रवाई भी पुन प्रारंभ करने के बारे में प्रस्ताव पास किया गया,ज्ञातव्य हो कि हार्ड स्टेशन की कार्रवाई पिछले वर्ष आगे बढ़ाई गई थी परंतु केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा इसे अभी तक स्वीकृत नहीं दी गई है,अतः विद्यालय प्रबंधन समिति की मीटिंग में यह भी निर्णय लिया गया कि चंदेरी केंद्रीय विद्यालय को हार्ड स्टेशन का दर्जा दिलाने के लिए पुनः कार्रवाई शुरू की जाए ताकि यहां स्टाफ पर्याप्त मात्रा में हर समय उपलब्ध रहे और हार्ड स्टेशन से संबंधित जो भी सुविधा मिलनी है वह मिलती रहे। 

हार्ड स्टेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन में वह विद्यालय होता है जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन का यह दायित्व होता है कि वह स्टाफ की पूर्ति हर समय रखें और जो भी संसाधन यहां पर मांगे जाएं उनकी आपूर्ति भी केंद्रीय विद्यालय संगठन तत्काल करें। और भी अन्य सुविधाएं जो हार्ड स्टेशन को मिलती हैं वह प्राप्त होती रहे। केंद्रीय विद्यालय चंदेरी का भवन बन जाने के पश्चात आज विधिवत बच्चों की कक्षाएं लगना शुरू हो गई हैं ,यह चंदेरी के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है जो भविष्य में शिक्षा में एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी।

इनका कहना है -

शाला प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय के बाहर सर्विस रोड और नेशनल हाईवे पर स्पीड ब्रेकर ,साइन बोर्ड आदि लगाए जाने के संबंध में भी चर्चा हुई थी  अभी एलएनटी कंपनी और नेशनल हाईवे वालों से चर्चा कर यथा शीघ्र इन कार्यों को पूर्ण करा दिया जाएगा। - सुश्री रचना शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी चंदेरी

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!