स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण: CM ने कहा, सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार

स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण: CM ने कहा, सभी प्रकार के शोध-नवाचार को प्रोत्साहित कर रही राज्य सरकार
Khabar Digital Desk

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भौरी ग्राम में भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान IISER के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी एंड रिसर्च इनोवेशन (अत्रि) परिसर का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने परिसर में पौधे भी लगाए। मुख्यमंत्री ने संस्थान के परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की नव निर्मित प्रतिमा का अनावरण भी किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोहरी जिम्मेदारी सौंपकर बधाई देने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान गढ़ते हुए 360 डिग्री प्रगति कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सभी प्रकार के शोध और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आधुनिक विज्ञान के युग में शोध और नवाचारों के लिए देश में 7 आईसर संचालित किए जा रहे हैं, जो वर्तमान दौर में हमारे लिए सप्त ऋषियों की तरह हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से शोध की परंपरा रही है। हमारे ऋषि पारिवारिक जिम्मेदारियों को निर्वाहन करते हुए समाज कल्याण के लिए शोध को प्रोत्साहन देते हैं। जबकि, मुनि आजीवन ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए तपस्या में लीन रहते हैं। वर्तमान दौर में हमारा आईसर संस्थान भी नए-नए शोध करते हुए ऋषि परंपरा को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आईसर भोपाल को आज 485 करोड़ रुपए लागत के नए कैंपस, आधुनिक लैब, इनोवेशन पार्क की सौगात मिली है।

पंच क्रियाओं के आधार पर हो रही रिसर्च

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यहां स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया है। स्वामी जी विज्ञान के विद्यार्थी थे और उनके जीवन में विज्ञान के प्रति एक अलग ही जिज्ञासा थी। ईश्वर की खोज में उन्होंने कई महापुरुषों का सान्निध्य लिया। फिर, उन्हें स्वामी रामकृष्ण परमहंस जैसे गुरु मिले। सीएम डॉ. यादव ने कहा कि सूर्य हमारे सामने मौजूद देवता हैं, जिनसे हमें प्रकाश और पौधों को प्रकाश संश्लेषण के लिए ऊर्जा मिलती है। हमारे जीवन की पंच क्रियाओं के आधार पर ही शोध आगे बढ़ रहा है। अब बायोटेक्नोलॉजी के बीच ईश्वर की कृपा से सदियों से दर्शन के साथ तर्क, ज्ञान के साथ विज्ञान और साधना के साथ अनुसंधान जुड़ा हुआ है।

मानव कल्याण के लिए सनातन संस्कृति की धारा प्रवाहमान है

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी प्रकार के शोध और नवाचार को प्रोत्साहित कर रही है। मानव कल्याण के लिए वैश्विक स्तर पर सनातन संस्कृति की अनमोल धारा प्रवाहमान है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने जीवन में एक बार मां काली के दर्शन कर विश्वास कर लिया, लेकिन स्वयं को कर्मकांड से नहीं जोड़ा। परमात्मा ने सभी मनुष्यों के लिए जीवन का एक समय निश्चित किया है। हर सांस के साथ हम सभी नया जीवन पाते हैं। प्रत्येक सांस के शरीर में प्रवेश करने और बाहर जाने का संबंध बाबा महाकाल से है। हम सभी मानव समाज के कल्याण के लिए नए शोध के बल पर आगे बढ़ें।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!