​सिवनी: NH-44 पर डीजल माफिया का तांडव, पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

​सिवनी: NH-44 पर डीजल माफिया का तांडव, पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Khabar Digital Desk

राकेश यादव/ खबर डिजिटल/सिवनी/ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) इन दिनों वाहन चालकों के लिए सुरक्षित सफर के बजाय मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। सिवनी जिले के बंडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीजल चोरों ने ऐसा आतंक मचाया है कि अब दिनदहाड़े भी वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की निष्क्रियता और कागजी पेट्रोलिंग के चलते लुटेरों के हौसले सातवें आसमान पर हैं।

​दिन के उजाले में भी बेखौफ हुए चोर

​आमतौर पर चोरी की घटनाएं रात के अंधेरे में होती हैं, लेकिन NH-44 पर स्थिति इसके उलट है। हाईवे किनारे खड़े ट्रकों और भारी वाहनों से अब दिन में भी डीजल निकाला जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि चोर गिरोह बनाकर आते हैं और पलक झपकते ही वाहनों की टंकियां खाली कर देते हैं। इस बेखौफ अंदाज ने बंडोल क्षेत्र की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/seoni-bandol-theft-jewellery-cash-stolen-semra-tola/

​पेट्रोलिंग का सच

​स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्टरों ने हाईवे पेट्रोलिंग व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि हाईवे की सुरक्षा के लिए तैनात पेट्रोलिंग वाहन अपनी ड्यूटी निभाने के बजाय शादी समारोहों में शामिल होने या ढाबों के पास घंटों खड़े रहने में व्यस्त रहते हैं। जब सुरक्षा एजेंसियां ही अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लें, तो अपराधियों का निडर होना स्वाभाविक है। पेट्रोलिंग के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी की जा रही है, जिसका खामियाजा ट्रक चालकों को आर्थिक नुकसान के रूप में भुगतना पड़ रहा है।

​ट्रांसपोर्टरों में आक्रोश

​लगातार हो रही आर्थिक चोट से वाहन चालकों और ट्रांसपोर्टरों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। आक्रोशित चालकों की मांग है कि तत्काल प्रभाव से संदिग्धों पर कार्रवाई की जाए और हाईवे पर गश्त बढ़ाई जाए। अधिकारियों की चुप्पी और पुलिस की सुस्त कार्यप्रणाली से नाराज लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस गिरोह पर शिकंजा नहीं कसा गया, तो वे चक्काजाम जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।
​प्रशासन के लिए अब यह परीक्षा की घड़ी है कि वह कागजी दावों से निकलकर धरातल पर सुरक्षा सुनिश्चित करता है या फिर एनएच-44 पर चोरों का यह राज यूं ही जारी रहेगा।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/jabalpur-panagar-rape-case-false-promise-marriage-bns-section-69/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!