निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नगर के आधा दर्जन स्थलों का किया औचक निरीक्षण

निगमायुक्त तपस्या परिहार ने नगर के आधा दर्जन स्थलों का किया औचक निरीक्षण
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव/ खबर डिजिटल/कटनी* - आमजन से जुड़ी शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों का परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करानें के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा ने शुक्रवार को नगर के आधा दर्जन स्थलों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।  निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, जायेन्द्र प्रताप सिंह बघेल, पवन श्रीवास्तव, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, आलोक गर्ग सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।  *जालियों की करें रिपेयरिंग*  निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा सर्वप्रथम माधवनगर उपनगरीय क्षेत्र में लगभग 1 करोड़ 6 लाख रूपये की लागत से उपकार्यालय माधवनगर ग्राम पंचायत चौराहा से 7 इलेवन तक निर्माणाधीन आर.सी.सी नाला के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सहायक यंत्री अनिल जायसवाल द्वारा बताया गया कि स्थल पर सुगम पानी की निकासी हेतु 500 मीटर के नाले का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें लगभग 436 मीटर नाले का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। निरीक्षण के दौरान नाले के एक दो स्थलों में जाली क्षतिग्रस्त पाए जाने पर निगमायुक्त द्वारा जालियों की रिपेयरिंग करानें तथा सुगम आवागमन को दृष्टिगत रखते हुए रोड एवं नाली के बीच के शेष कच्चे स्थल को भी पक्का करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। तदोपरांत निगमायुक्त सुश्री परिहार ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत ए एच पी घटक के लिए पहरूआ में चिन्हित की गई भूमि का भी निरीक्षण किया।  *ट्रांसपोर्ट नगर का निरीक्षण* नगर में  संचालित ट्रांसपोर्ट संचालकों को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट कर नागरिकों को सुचारू आवागमन व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से ट्रांसपोर्ट नगर में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों सहित वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का भी निगमायुक्त ने संपूर्ण गलियों का भ्रमण कर जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त ने स्थल पर अंतरराष्ट्रीय बस स्टेंड, पेट्रोल पंप हेतु आरक्षित स्थल, वाहन पार्किंग स्थल अतिक्रमण से रिक्त कराए गए भूखंडों, गीता भवन हेतु पूर्व  में  चिन्हित की गई भूमि, प्रवेश एवं निकास मार्ग, प्लांटेशन स्थल सहित विभिन्न रिक्त भूखंडों सहित निर्मित संरचनाओं का निरीक्षण किया। निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निरीक्षण के दौरान ड्राइंग डिजाइन से उक्त समस्त स्थलों के साथ ही मौके पर रिक्त एवं आवंटित प्लाटों की जानकारी ली तथा योजना के क्रियान्वयन  में  गति लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। ट्रांसपोर्ट नगर निरीक्षण के उपरांत निगमायुक्त द्वारा जगन्नाथ चौक से गर्ग चौराहा तक के मार्ग का भ्रमण कर वहां संचालित होनें वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसाय एवं मार्ग की यातायात   व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान निगमायुक्त द्वारा कनकने स्कूल मोड मार्ग, घंटाघर एवं रामलीला मैदान का पैदल भ्रमण कर वहां की यातायात व्यवस्था एवं वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था का अवलोकन किया गया।*31 दिसंबर तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें ई-लाइब्रेरी का कार्य* निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान के.सी.एस स्कूल पहुंचकर वहां निर्माणाधीन ई-लाइब्रेरी के दो कक्षों में  चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए 31 दिसंबर तक लाइब्रेरी के शेष कार्य को पूर्ण करानें के निर्देश दिए गए। इस दौरान निगमायुक्त सुश्री परिहार ने निर्माणाधीन कार्य की मद, बच्चों के बैठने की कैपेसिटी एवं अब तक किए जा चुके कार्य के एवज में भुगतान की स्थिति की जानकारी लेते हुए तय ड्राइंग डिजाइन के अनुरूप ही टाईमलाईन निर्धारित कर गुणवत्ता के साथ लिफ्ट, फ्लोर, पार्किंग, विद्युत फिटिंग सहित अन्य शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।  *के.सी.एस. शाला की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण* तदोपरांत के.सी.एस स्कूल के ऊपर कक्ष में  16 लाख रुपए से चल रहे मरम्मत कार्य के निरीक्षण के दौरान सीढ़ियों  में  रेलिंग लगाकर सीढ़ियों का व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने शाला प्राचार्य से शाला लगने का समय, बच्चों एवं शिक्षकों एवं कुल कक्षों की संख्या आदि की जानकारी ली तथा शाला प्रांगण का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ वर्ष पूर्व कराए गए बरामदे की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नस्तियों का अवलोकन करानें के साथ ही पीछे के जर्जर भवन को डिस्मेंटल करने का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने इस दौरान शाला स्टाफ की महिला शिक्षकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा टायलेट निर्माण कराने के निर्देश निगमायुक्त ने दिए। निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा निरीक्षण के दौरान भारत निर्माण कोचिंग पहुंचकर बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली जाकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!