जुहला में नशे का जाल या पुलिस की नाकामी? गांजा, शराब और सट्टे के आरोपों से घिरा एनकेजे थाना क्षेत्र

जुहला में नशे का जाल या पुलिस की नाकामी? गांजा, शराब और सट्टे के आरोपों से घिरा एनकेजे थाना क्षेत्र
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी- जिले में नशा मुक्त समाज बनाने के दावे करने वाली पुलिस व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। एनकेजे थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जुहला गांव से सामने आए आरोपों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि गांव में एक महिला द्वारा खुलेआम गांजा बिक्री का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा है और इसकी जद में सबसे अधिक युवा पीढ़ी आ रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नशे की उपलब्धता इतनी आसान हो चुकी है कि किशोर और युवा तेजी से इसकी गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। जिन हाथों में किताबें होनी चाहिए, वे नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं। गांव का सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है और परिवारों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

इतना ही नहीं, स्थानीय सूत्रों ने यह भी आरोप लगाया है कि एनकेजे थाना क्षेत्र के कई गांवों और शहरी इलाकों में अवैध गांजा, कच्ची शराब और सट्टे का कारोबार पनप रहा है। आरोप यहां तक लगाए जा रहे हैं कि कुछ स्थानों पर इन गतिविधियों को संरक्षण भी प्राप्त है, जिसके चलते कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।

सूत्रों के मुताबिक, थाना क्षेत्र के कई ढाबों और होटलों में भोजनालय की आड़ में शराब परोसी जा रही है। जगह-जगह कथित अवैध पैकारियां संचालित होने की बात भी सामने आ रही है। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह केवल कानून व्यवस्था की विफलता नहीं बल्कि नशा मुक्ति अभियान के दावों पर भी सीधा सवाल है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिला पुलिस अधीक्षक लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाने और सख्त कार्रवाई के दावे कर रहे हैं, तब आखिर गांव-गांव तक यह कथित नेटवर्क कैसे सक्रिय है? क्या स्थानीय निगरानी व्यवस्था पूरी तरह कमजोर पड़ चुकी है, या जिम्मेदारों की अनदेखी ने नशा कारोबारियों को बेखौफ बना दिया है?

हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत बयान भी सामने नहीं आया है। यह खबर स्थानीय सूत्रों और ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों पर आधारित है। यदि जांच में ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग और तेज हो सकती है।

अब निगाहें एनकेजे थाना पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन पर टिकी हैं। क्या जुहला गांव सहित पूरे थाना क्षेत्र में फैल रहे कथित नशे के नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई होगी, या फिर यह मामला भी शिकायतों और चर्चाओं तक सीमित रह जाएगा? जिले की जनता जवाब चाहती है, क्योंकि नशे के खिलाफ लड़ाई प्रेस कॉन्फ्रेंस और दावों से नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देने वाली निष्पक्ष कार्रवाई से जीती जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!