Jeetu Patwari: खतरे में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, हुआ बड़ा नोटिस जारी

Jeetu Patwari: खतरे में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, हुआ बड़ा नोटिस जारी
Vijay Pal

Jeetu Patwari: मध्यप्रदेश की सियासत में मंत्रियों और विपक्षी नेताओं के बीच चल रही जुबानी जंग अब कारोबारी और छापों के रूप में तब्दील हो गई है। मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के इंदौर स्थित निजी वेयरहाउस को एक नोटिस थमाते हुए 7 दिनों का अल्टीमेटम जारी कर दिया है। कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच के औचक छापामार कार्रवाई के बाद से प्रदेश की सियासत में शुरू हो गया है।

निरीक्षण में मिलीं कमियां

कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच इन दिनों इंदौर और उज्जैन संभाग के गोदामों की जांच कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने सांवेर विधानसभा के पालिया गांव स्थित जीतू पटवारी के निजी वेयरहाउस परिसर का औचक निरीक्षण किया। नगायच ने दावा किया कि पटवारी के गोदामों में 24 हजार मीट्रिक टन सरकारी गेहूं का भंडारण किया गया है, लेकिन वहां फायर सेफ्टी सहित कई आवश्यक मापदंडों का उल्लंघन पाया गया है। उन्होंने अफसरों को हिदायत दी है कि यदि 7 दिनों में ये कमियां दूर नहीं की गईं, तो इस वेयरहाउस की सरकारी अनाज भंडारण की पात्रता हमेशा के लिए निरस्त कर दी जाए।

गोदाम खाली करने का चैलेंज

जीतू पटवारी ने इस कार्रवाई को राजनैतिक दुर्भावना बताया। उन्होंने वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी को सीधे फोन लगाकर कड़े लहजे में जवाब दिया कि अगर सरकार को नियमों के उल्लंघन की इतनी ही चिंता है, तो मेरे वेयरहाउस में रखा सरकारी अनाज तत्काल प्रभाव से खाली करा लिया जाए। मैं ऐसी किसी भी गीदड़भभकी या राजनैतिक दबाव के आगे झुकने वाला नहीं हूं।

बता दें कि कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नगायच अब तक लगभग 100 से अधिक वेयरहाउसों की जांच कर चुके हैं। लेकिन इस बार सीधे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के व्यावसायिक ठिकाने पर हंटर चलने से मध्य प्रदेश का राजनैतिक पारा 22 जून 2026 को पूरी तरह उबल गया है। अब देखना होगा कि 7 दिनों की इस समय-सीमा के अंदर यह जंग क्या नया मोड़ लेती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!