पुरानी रंजिश की आग में बरसी कुल्हाड़ी, सिर पर वार कर हुए फरार; बड़वारा पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार”कोर्ट मे पेश कर भेजा जेल

पुरानी रंजिश की आग में बरसी कुल्हाड़ी, सिर पर वार कर हुए फरार; बड़वारा पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार”कोर्ट मे पेश कर भेजा जेल
Khabar Digital Desk

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी/बड़वारा-- पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के मामले में बड़वारा पुलिस ने फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया।मजदूरों के भुगतान के दौरान हुआ विवादपुलिस के मुताबिक 4 अगस्त को ग्राम रोहनिया निवासी राघवेन्द्र सिंह मजदूरों का भुगतान करने बस स्टैंड के पास अमित सोनी के घर गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर प्रदीप कचेर ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि रामकिशोर कचेर ने कुल्हाड़ी से राघवेन्द्र के सिर पर जान से मारने की नीयत से वार कर दिया। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट आई। वहीं नंदनी कचेर ने भी लाठी-डंडे से मारपीट की।घटना के बाद हो गए थे फरारफरियादी की शिकायत पर थाना बड़वारा में अपराध क्रमांक 441/26 के तहत BNS एवं SC/ST Act की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी मुख्यालय रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने लगातार तलाश और दबिश के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपीरामकिशोर कचेर (50), प्रदीप कचेर (26) और नंदनी कचेर (23), सभी निवासी ग्राम रोहनिया, थाना बड़वारा, जिला कटनी।तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।कार्रवाई में सउनि महेश प्रताप सिंह, सउनि रामनाथ साकेत, प्रधान आरक्षक नितेश डोंगरे, प्रधान आरक्षक पवनराज, महिला प्रधान आरक्षक पुष्पलता मिश्रा, आरक्षक गोरीशंकर राजपूत एवं आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

Old-Rivalry-Kulhadi-Attack-Three-Accused-Arrested

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!