One Nation, One Election News: फेक, हेट और पेड न्यूज़ पर लगे अंकुश

One Nation, One Election News: फेक, हेट और पेड न्यूज़ पर लगे अंकुश
Khabar Digital Admin
  • भारत में एक देश एक चुनाव संविधान और आर पी एक्ट में संशोधन से ही संभव - श्री ओ पी रावत, पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त
  • एक देश एक चुनाव पर 21558 रेस्पांस आये वे अंग्रेजी में थे हिंदी व अन्य क्षेत्रीय भाषाओं की अनदेखी,
  • सरकार और भारत निर्वाचन आयोग को  लगाने पर विशेष फ़ोकस करना चाहिए- सरमन नगेले 

भोपाल , 21 सितंबर, 2024 । भारत में एक देश एक चुनाव संविधान में आवश्यक संशोधन साथ ही लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम -आर पी एक्ट में संशोधन करने के पश्चात ही संभव है । यह बात पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त और मध्यप्रदेश के सीनियर आईएएस ऑफिसर श्री ओ पी रावत ने कही। आई आई पी ए - भारतीय लोक प्रशासन संस्थान की मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा द्वारा मध्यप्रदेश प्रशासन अकादमी भोपाल में भारत के जनमानस और मतदाता के केंद्र बिंदु "एक राष्ट्र एक चुनाव " सामयिक और ताज़ा विषय पर आयोजित विमर्श के दौरान श्री रावत बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। विषय प्रवर्तन आई आई पी ए के चेयरमैन के.के. सेठी ने किया। 

पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री रावत ने 'वन नेशन वन इलेक्शन' यानी 'एक राष्ट्र, एक चुनाव से संबंधित अनेक पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा की निर्वाचन आयोग एक राष्ट्र, एक चुनाव कराने के लिए सक्षम है। आयोग के पास अभी जो इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन -ईवीएम और वीवीपैट-वोटर वेरिफ़िएबल पेपर ऑडिट ट्रेल हैं उससे और अधिक की जरूरत पड़ेगी। 

ओपी रावत ने बताया की साल 2015 में वे निर्वाचन आयोग में ही थे. उसी दौरान केंद्र सरकार ने चुनाव आयोग से पूछा था कि क्या लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराना व्यावहारिक है और इसके लिए क्या क़दम उठाए जाने ज़रूरी हैं?

तब “निर्वाचन आयोग ने केंद्र सरकार को बताया था कि दोनों चुनाव साथ कराना संभव है. इसके लिए सरकार को चार काम करना होगा. इसके लिए सबसे पहले संविधान के 5 अनुच्छेदों में संशोधन ज़रूरी होगा. इसमें विधानसभाओं के कार्यकाल और राष्ट्रपति शासन लगाने के प्रावधानों को बदलना होगा.”

इसके अलावा निर्वाचन आयोग ने बताया था कि जन प्रतिनिधित्व क़ानून और सदन में अविश्वास प्रस्ताव को लाने के नियमों को बदलना होगा. इसके लिए ‘अविश्वास प्रस्ताव’ की जगह ‘रचनात्मक विश्वास प्रस्ताव’ की व्यवस्था करनी होगी.यानी अविश्वास प्रस्ताव के साथ यह भी बताना होगा कि किसी सरकार को हटाकर कौन सी नई सरकार बनाई जाए, जिसमें सदन को विश्वास हो, ताकि पुरानी सराकर गिरने के बाद भी नई सरकार के साथ विधानसभा या लोकसभा का कार्यकाल पांच साल तक चल सके। 

वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक सरमन नगेले ने अपनी बात रखने हुए बताया की 191 दिनों में तैयार इस 18,626 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि 47 राजनीतिक दलों ने अपने विचार समिति के साथ साझा किए थे जिनमें से 32 राजनीतिक दल 'वन नेशन वन इलेक्शन' के समर्थन में थे.जबकि 15 राजनीतिक दलों ने अपनी राय रखते हुए समर्थन से इंकार किया है यानि वे इसके विरोध में हैं । 

श्री नगेले ने बताया की 2019 के लोकसभा चुनाव में लगभग 60 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए थे । जिस प्रकार चुनाव के दौरान लोकसभा अथवा विधान सभा का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार के लिए खर्च की सीमा तय है उसी तरह पॉलिटिकल पार्टीस पर भी चुनाव में खर्च करने की लिमिट निर्धारित होना चाहिए। भारत के सभी राज्यों की विधान सभाओं के लिए 4120 विधायक और लोकसभा के लिए 543 संसद सदस्यों का निर्वाचन होता है। लेकिन देखने में आता है की 43 परसेंट सांसदों पर किसी न किसी प्रकार का केश प्रचलन में है यह उन्होंने स्वयं अपने शपथ पत्र के जरिए बताया है। 

श्री नगेले ने कहा कि एक देश एक चुनाव पर लगभग 21558 रेस्पॉन्स आये लेकिन वे अंग्रेजी में थे हिंदी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के नहीं। इसकी अनदेखी हुई है।  एकदेश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता वाली समिति ने सभी पक्षों, जानकारों और शोधकर्ताओं से बातचीत के बाद जो रिपोर्ट तैयार की गई है वह रेफरेंस बुक अच्छी है। सरकार और भारत निर्वाचन आयोग को फेक न्यूज़, हेट न्यूज़ और पेड न्यूज़ पर अंकुश लगाने पर विशेष फ़ोकस करना चाहिए। 

आभार पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और आई आई पी ए के सचिव श्री डी.पी. तिवारी ने किया। श्री रावत ने विस्तार से सवालों के जवाब भी दिए। विमर्श में पूर्व डीजीपी अरुण गुर्टू,एससी त्रिपाठी,ए के विजयवर्गीय,नरेंद्र प्रसाद,केसी श्रीवास्तव,पुखराज मारू,एसपीएस परिहार समेत अनेक पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!