पंचायतों में लाखों की गड़बड़ी, जिला पंचायत सीईओ ने कसी नकेल

पंचायतों में लाखों की गड़बड़ी, जिला पंचायत सीईओ ने कसी नकेल
Khabar Digital Desk

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- जिले की तीन जनपद पंचायतों विजयराघवगढ़, बहोरीबंद और बड़वारा की चार ग्राम पंचायतों में सामने आई वित्तीय अनियमितताओं ने पंचायत व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करोड़ों की योजनाओं के बीच लाखों रुपए की गड़बड़ी उजागर होने पर जिला पंचायत सीईओ एवं विहित प्राधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए मामलों की सुनवाई की।जांच में ग्राम पंचायत खलवारा में सीसी रोड और नाली निर्माण कार्य में तत्कालीन सरपंच और सचिव द्वारा 4 लाख 17 हजार 600 रुपए की आर्थिक गड़बड़ी सामने आई। वहीं ग्राम पंचायत नीमखेड़ा और सलैया प्यासी में सोलर लाइट खरीदी के नाम पर भंडार क्रय नियमों को दरकिनार करते हुए क्रमशः 2 लाख 80 हजार और 1 लाख 65 हजार 500 रुपए की वित्तीय अनियमितता पाए जाने का मामला सामने आया।इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत बनगवा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 1 लाख 20 हजार रुपए की वसूली योग्य राशि को लेकर सेक्टर सुपरवाइजर, सरपंच, सचिव, बीसी और हितग्राही तक को सुनवाई में तलब किया गया। सुनवाई के दौरान ग्राम पंचायत नीमखेड़ा के तत्कालीन सचिव का अनुपस्थित रहना भी सवालों के घेरे में रहा।जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद दस्तावेजों का बारीकी से परीक्षण किया और मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत दर्ज मामलों में धारा 92 के अंतर्गत कुल 9 लाख 83 हजार 100 रुपए की वसूली योग्य राशि पर विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए।ग्रामीण विकास योजनाओं में लगातार सामने आ रही आर्थिक गड़बड़ियों ने एक बार फिर पंचायत स्तर पर निगरानी और जवाबदेही की जरूरत को उजागर कर दिया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!