Panna Tiger Reserve: बाघिन P-652 ने दिया दो शावकों को जन्म

Panna Tiger Reserve: बाघिन P-652 ने दिया दो शावकों को जन्म
Shiv Sharan

डेस्क। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रिजर्व के दुधवा सेहा क्षेत्र में 6 वर्षीय बाघिन P-652 ने दो शावकों को जन्म दिया है। करीब ढाई महीने के दोनों शावक पहली बार कैमरे में कैद हुए हैं।

दुधवा सेहा क्षेत्र में दिखे दोनों शावक

पन्ना टाइगर रिजर्व के दुधवा सेहा क्षेत्र में जन्मे दोनों शावक अब धीरे-धीरे बाहर निकलने लगे हैं। हाल ही में उनकी तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार बाघिन और दोनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह क्षेत्र बाघों और गिद्धों के प्रजनन के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।

2009 के बाघ पुनर्वासन कार्यक्रम से जुड़ा इलाका

सीनियर गाइड आरपी ओमरे के मुताबिक, वर्ष 2009 में शुरू हुए बाघ पुनर्वासन कार्यक्रम के तहत लाई गई बाघिन टी-1 ने 16 अप्रैल 2010 को इसी दुधवा सेहा क्षेत्र में पहली बार शावकों को जन्म दिया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद में हर साल बाघ पुनर्स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।

16 साल बाद फिर दोहराया गया इतिहास

करीब 16 साल बाद उसी दुधवा सेहा क्षेत्र में एक बार फिर बाघिन ने शावकों को जन्म दिया है। इससे पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या और संरक्षण प्रयासों को नई मजबूती मिली है।

बाघ संरक्षण के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा जन्म

पन्ना टाइगर रिजर्व देश के सफल बाघ पुनर्वासन कार्यक्रमों में शामिल है। नए शावकों के जन्म से एक बार फिर यह साबित हुआ है कि रिजर्व का पर्यावरण और संरक्षण व्यवस्था बाघों के लिए अनुकूल है। अधिकारियों के अनुसार बाघिन P-652 और दोनों शावकों की लगातार निगरानी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें..

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/mp-weather-alert-rain-warning-in-40-districts-heavy-rain-and-thunderstorm/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!