पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

पन्ना के जंगल में क्लच वायर के फंदे में फंसी वयस्क बाघिन का शव मिला है। वन विभाग ने डॉग स्क्वाड की मदद से जांच और तलाशी अभियान शुरू किया है।

क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत
क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत
सुनील बंशीवाल

पन्ना/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज में एक वयस्क बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा बुरी तरह कसा हुआ था। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए लगाए गए तार के फंदे में फंसने से दम घुटने के कारण उसकी जान गई।

तार को खींचते हुए जंगल में भटकती रही

बाघिन का शव मनकी गांव के नजदीक मनकी बीट के वन कक्ष क्रमांक पी-390 में मिला है। यह जंगल पन्ना टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से लगा हुआ है। बाघिन के गले पर मिले गहरे घावों से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों पहले क्लच वायर के फंदे में फंस गई थी। संभव है कि घायल अवस्था में वह फंदे से निकलने की कोशिश करती रही या तार को खींचते हुए जंगल में भटकती रही। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

डॉग स्क्वाड की मदद से जंगल में तलाश

घटना की जानकारी मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी कृष्णा मरावी और पन्ना रेंजर अजय वाजपेई सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और बाघिन की मौत के कारणों की जांच शुरू की। वन विभाग की टीम ने डॉग स्क्वाड को भी सर्चिंग अभियान में लगाया है। आसपास के जंगल में तलाशी लेकर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फंदा किसने लगाया था। साथ ही इस आशंका की भी जांच की जा रही है कि इलाके में दूसरे वन्यजीवों को पकड़ने या उनका शिकार करने के लिए ऐसे और फंदे तो नहीं बिछाए गए हैं।

अवैध शिकार ने बढ़ाई वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता

टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से सटे जंगल में इस तरह बाघिन का मृत मिलना वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। यदि शिकार के लिए फंदा लगाए जाने की आशंका सही साबित होती है, तो यह वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की गंभीर स्थिति को उजागर करेगा। फिलहाल वन विभाग की जांच के बाद ही बाघिन की मौत की वास्तविक वजह और इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति का पता चल सकेगा।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

about 1 hour ago

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

about 2 hours ago

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

about 2 hours ago

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

about 3 hours ago

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग

about 3 hours ago

दिन में 'क्लीन चिट', रात में रेत की लूट: कटनी-उमरिया सीमा पर जांच के बाद भी अनसुलझे सवाल

about 4 hours ago

और पढ़ें

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज
मध्यप्रदेश

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती  मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी
मध्यप्रदेश

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
मध्यप्रदेश

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग

ब्रायन लारा का रिकॉर्ड खतरे में? केविन पीटरसन बोले, वैभव सूर्यवंशी 5 साल में टेस्ट में 500 रन बनाएंगे
क्रिकेट

ब्रायन लारा का रिकॉर्ड खतरे में? केविन पीटरसन बोले, वैभव सूर्यवंशी 5 साल में टेस्ट में 500 रन बनाएंगे