MP Rajya Sabha Election: MP कांग्रेस से पीसी शर्मा जाएंगे राज्यसभा! लगभग हुआ तय

MP Rajya Sabha Election: MP कांग्रेस से पीसी शर्मा जाएंगे राज्यसभा! लगभग हुआ तय
Vijay Pal

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाली चुनावी जंग ने कांग्रेस खेमे में हलचल बढ़ा दी है। संख्या बल के हिसाब से एक सीट कांग्रेस के खाते में सुरक्षित दिख रही है, लेकिन राज्यसभा कौन जाएगा इसके लिए पार्टी के अंदर मचे घमासान और कानूनी उलझनों ने समीकरणों को पेचीदा बना दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के चुनाव न लड़ने के फैसले के बाद अब सीट को लेकर खींचतान शुरू हो गई है।

किसके सिर सजेगा ताज?

कांग्रेस के अंदर तीन अलग-अलग समीकरणों पर मंथल किया जा रहा है। जिसने पार्टी आलाकमान की टेंशन बढ़ा दी है। सूत्रों की माने तो दिग्विजय ने ब्राह्मण कार्ड खेलने की चाल चलना शुरू कर दिया है। दिग्विजय सिंह ने इस बार खुद पीछे हटकर अपने सिपहसालार पीसी शर्मा का नाम आगे किया है। उनका मानना है कि शर्मा को राज्यसभा भेजकर प्रदेश में ब्राह्मण वोट बैंक को साधा जा सकता है।

राहुल गांधी की पसंद

सूत्रों की मानें तो दिल्ली दरबार से मीनाक्षी नटराजन का नाम सबसे आगे चल रहा है। राहुल गांधी की कोर टीम का हिस्सा होने के चलते उनकी दावेदारी को सबसे मजबूत माना जा रहा है। इसके अलावा कांग्रेस अगर दलित दांव चलती है तो पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का नाम सामने आ रही है। सज्जन सिंह भी अपनी सीनियरिटी और दलित वर्ग के आधार पर रेस में बने हुए हैं।

विधायकों की संख्या ने बढ़ाई धड़कनें

कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव मेंं किसी न किसी नेता को तो खड़ा करेगा ही, लेकिन चुनाव से पहले विधायकों की संख्या ने कांग्रेस की धड़कने बढ़ा दी है। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चिंता उम्मीदवारों के नाम नहीं, बल्कि 58 वोटों का वो जादुई आंकड़ा है जो जीत के लिए अनिवार्य है। पार्टी के पास फिलहाल वोट संख्या बल तो हैं, लेकिन गणित गड़बड़ा नजर आ रहा है। क्योंकि मुकेश मल्होत्रा को राहत के बावजूद वोटिंग का अधिकार नहीं मिल पाना एक बड़ा झटका है। वही हाल ही में दतिया विधायक राजेंद्र भारती को सजा का ऐलान हुआ है, जिसके चलते उनके वोट पर संशय के बादल मंडराने लगे है। तो वही निर्मला सप्रे का रुख कांग्रेस के पक्ष में जाता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसके चलते कांग्रेस के पास विधायक संख्याबल घटकर 63 के आसपास सिमट गया है। इसके अलावा भाजपा की सक्रियता और क्रॉस वोटिंग की आशंका ने कांग्रेस के लिए 'खतरे की घंटी' बजती सुनाई दे रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!