डिंडौरी में पीएम आवास घोटाला: अपात्रों ने जमाया कब्जा, 34 हितग्राहियों को नोटिस

डिंडौरी में पीएम आवास घोटाला: अपात्रों ने जमाया कब्जा, 34 हितग्राहियों को नोटिस
Shiv Sharan

डिंडौरी/ शैलेश नामदेव/ खबर डिजिटल/ डिंडौरी ​प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में पारदर्शिता और ईमानदारी के दावों के बीच एक बार फिर डिंडौरी नगर परिषद सुर्खियों में है। नगर परिषद से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। औरई बायपास पर बने सरकारी आवासों में जब प्रशासन की टीम भौतिक सत्यापन के लिए पहुंची, तो वहां की जमीनी हकीकत देखकर अधिकारी दंग रह गए। उन लोगों ने भी आवास योजना का लाभ उठा लिया जिन्हें इस की कोई जरूरत ही नहीं थी। जबकि असली हकदार अब भी दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं।

गरीब को मिलने वाला लाभ अपात्र को दिया

​कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर गठित संयुक्त जांच दल ने जब 83 आवासों का औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आये हैं। जांट टीम में संयुक्त जांच टीम में नायब तहसीलदार शशांक शेडे, उपयंत्री यशवंत मसराम, राजस्व निरीक्षक हेमंत उईके और अन्य अधिकारी शामिल थे।

MP DA Hiked: मध्यप्रदेश कर्मचारियों का बढ़ा 3% DA, आदेश जारी

जांच टीम ने पाया कि शासन की ​प्रधानमंत्री आवास योजना का दुरुपयोग हो रहा है। लोग सेटिंग और जुगाड़ जमाकर गरीबों के हक पर कब्जा किये हुए हैं। गरीब जनता को मिलने वाला लाभ अमीर और अपात्र लोग इस योजना का फायदा उठा रहे हैं। और जिन्हें ये मकान मिलने थे, नहीं मिलने पर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। इनमें 8 हितग्राही ऐसे पाए गए जिन्होंने खुद रहने के बजाय सरकारी मकान को कमाई का जरिया बना लिया और उसे किराए पर दे दिया।

34 हितग्राहियों को कारण बताओं नोटिस जारी

26 आवास ऐसे मिले जो लंबे समय से खाली या बंद हैं। इससे स्पष्ट है कि इन आवंटियों के पास पहले से रहने की व्यवस्था है और उन्होंने केवल संपत्ति बनाने के लिए योजना का लाभ लिया। ​इस धांधली को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने 34 हितग्राहियों को 'कारण बताओ' नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन ने साफ कर दिया है कि ​अपात्र पाए गए लोगों की पात्रता तुरंत निरस्त की जाएगी। ​सरकार द्वारा दी गई राशि की वसूली "राजसात" की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशासन के द्वारा इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर ​6 अप्रैल की शाम 4 बजे तक का अंतिम समय दिया गया है जवाब संतोषजनक न होने पर वैधानिक कार्रवाई और FIR भी हो सकती है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/bjp-begins-preparations-for-panchayat-and-civic-body-elections-in-mp/

कांग्रेस पार्षद ने मिलीभगत का लगाया आरोप

​इस खुलासे से विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गया है। कांग्रेस पार्षद,ज्योतिरादित्य भलावी का कहना है कि नगर परिषद के अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों को रेवड़ियाँ बांटी गईं, जबकि गरीब और जरूरतमंद आज भी बेघर हैं। ​दूसरी ओर, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस ने इस पूरे मामले से अनभिज्ञता जताई है, जिससे परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ​यह मामला न केवल स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, बल्कि यह भी बताता है कि जमीनी स्तर पर निगरानी की कितनी कमी है।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/pc-sharma-from-madhya-pradesh-congress-will-go-to-rajya-sabha-its-almost-confirmed/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!