प्रधानमंत्री मोदी के 23 वर्षों की जनसेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प

प्रधानमंत्री मोदी के 23 वर्षों की जनसेवा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प
Khabar Digital Admin

भोपाल: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनकल्याण और राष्ट्रसेवा में 23 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनकल्याण कार्यों और प्रशासनिक जीवन की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने एक प्रचारक से लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा की मिसाल पेश की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का विकास हुआ है, और वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना साकार होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की भी प्रशंसा की और कहा कि "बेटा-बेटी एक समान" के संदेश को बढ़ावा देकर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत बेटियों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाने की प्रेरणा दी गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और "मेक इन इंडिया" पहल के तहत उद्योगों में आत्मनिर्भरता के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की नीति से मध्यप्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बन चुका है। केंद्र सरकार की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। कृषि के क्षेत्र में भी प्रधानमंत्री ने किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं, जिनसे उत्पादन बढ़ा है और किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ष 2047 तक विश्व की एक प्रमुख शक्ति बनकर उभरेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व को देश की सफलता का आधार बताते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!