केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की माता के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह की माता के निधन पर पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक
Khabar Digital Desk

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देशभर के विभिन्न नेताओं ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बतादें कि 30 अक्टूबर 2026 की सुबह भोपाल में उपचार के दौरान निधन हो गया। वे विगत दिनों से अस्वस्थ थीं और एम्स, भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। शिवराज के पैतृक गांव जैत (जिला सीहोर) में विधि-विधान अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पार्थिव देह को मुखाग्नि दिए जाने और अंत्येष्टि की समस्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने अपनी पूज्य माताजी की पावन स्मृति में जैत में भावुक मन से पौधारोपण किया और माताजी के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की।

​पौधारोपण के उपरांत केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा, "आज अपने गृह ग्राम जैत में भावुक मन से पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी की स्मृति में पौधरोपण किया। माँ का स्नेह और ममता जीवनभर एक शीतल छाया की तरह हमारे साथ रहती है। मन में यही प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद सदैव हम सब पर बना रहे और ये पौधे बड़े होकर अपनी छाया में पक्षियों, कीट-पतंगों और दूसरे जीव-जंतुओं को आश्रय दें। इनसे मिलने वाली ऑक्सीजन पर्यावरण को भी स्वच्छ और सुंदर बनाए। निश्चय ही इन पेड़ों के साथ माँ की स्मृतियाँ भी सदा हरी-भरी रहेंगी। पूज्य माताजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम। नर्मदे हर!"

​इससे पूर्व, सुबह स्व. काशी बाई जी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनार्थ भोपाल में उनके साकेत नगर स्थित निवास पर रखा गया था, जहां समाज के विभिन्न वर्गों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात पार्थिव देह को अंतिम संस्कार हेतु उनके गृहग्राम जैत ले जाया गया।

​जैत में आयोजित अंतिम संस्कार में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल, मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री, सांसद, विधायक, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं दूसरी ओर, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों व पक्ष एवं विपक्ष के देशभर के तमाम शीर्ष नेताओं ने भी शोक संदेशों के जरिए गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजकर उनकी पूज्य माताजी श्रीमती काशी बाई जी के निधन पर अत्यंत भावपूर्ण शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। प्रधानमंत्री जी ने अपने संदेश में लिखा कि इस दुःखद सूचना से मन को बहुत पीड़ा पहुँची है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा, "मां का स्नेह जीवन की सबसे बड़ी शक्ति और उनका आशीर्वाद सबसे अनमोल धरोहर होती है।

मां की ममता, उनका स्नेह और उनके आशीर्वाद की छांव जीवन के हर पड़ाव पर हमारा संबल बनी रहती है। मां का बिछड़ जाना हृदय में एक ऐसी रिक्तता छोड़ जाता है, जिसे कोई भर नहीं सकता। शिवराज जी, सार्वजनिक जीवन की आपकी लंबी यात्रा में परिवार के संस्कारों और बड़ों के आशीर्वाद का विशेष योगदान रहा है। आज आपकी माताजी सशरीर आपके साथ नहीं हैं, परन्तु उनकी स्मृतियां और उनसे मिले संस्कार सदैव आपके जीवन को आलोकित करते रहेंगे। ईश्वर शोकाकुल परिवार और शुभचिंतकों को यह दुःख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।"

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!