Independence Day: लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, 200 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य से 'शक्ति की सप्त धारा' तक जानिए भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए विकास, आत्मनिर्भरता और ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कई अहम बातें कहीं. उन्होंने 'शक्ति की सप्त धारा' के तहत मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, टेक्नोलॉजी, गति-शक्ति, रक्षा, ग्रीन-ब्लू इकोनॉमी और सॉफ्ट पावर को भारत की प्रगति के प्रमुख क्षेत्र बताया.

Independence Day: लाल किले से PM मोदी का बड़ा ऐलान, 200 GW परमाणु ऊर्जा लक्ष्य से 'शक्ति की सप्त धारा' तक जानिए भाषण की बड़ी बातें
डॉ आशा शर्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए विकास, आत्मनिर्भरता, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी क्षमता को भारत की प्रगति का आधार बताया. उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले से 'वंदे मातरम्' के स्वर गूंजे और इस अवसर ने पूरे देश में राष्ट्रभाव को मजबूत किया. पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के समय भारत के सामने बड़े सपने थे, लेकिन लंबे समय तक 'होती है', 'चलती है', 'हो जाएगा' और 'देखा जाएगा' जैसी मानसिकता ने देश की रफ्तार को प्रभावित किया. उनके अनुसार किसी राष्ट्र की प्रगति केवल संसाधनों से नहीं, बल्कि उसकी सोच, संकल्प और अपनी क्षमता पर विश्वास से तय होती है.

विकास के लिए 'शक्ति की सप्त धारा'

प्रधानमंत्री ने देश की आर्थिक और रणनीतिक मजबूती के लिए 'शक्ति की सप्त धारा' का उल्लेख किया. इसमें मैन्युफैक्चरिंग, कृषि और फूड प्रोसेसिंग, टेक्नोलॉजी एवं इनोवेशन, गति-शक्ति, रक्षा क्षेत्र, ग्रीन और ब्लू इकोनॉमी तथा भारत की सॉफ्ट पावर को प्रमुखता दी गई. उन्होंने कहा कि भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजार में मजबूत पहचान दिलाने के लिए गुणवत्ता, लागत और उत्पादन के पैमाने पर प्रतिस्पर्धी बनना जरूरी है. कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने के साथ तकनीक, डिजिटल कनेक्टिविटी और आधुनिक बुनियादी ढांचे को भी तेजी से आगे बढ़ाना होगा.

रक्षा और तकनीक में आत्मनिर्भरता

पीएम मोदी ने ड्रोन, सुपरसोनिक तकनीक और नई पीढ़ी की रक्षा प्रणालियों पर विशेष ध्यान देने की बात कही. उन्होंने बताया कि पिछले वर्षों में भारत का रक्षा उत्पादन करीब चार गुना बढ़ा है. इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में लगभग सात गुना वृद्धि दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि आधुनिक रेलवे कोच का उत्पादन 21 गुना और मोबाइल फोन का उत्पादन 33 गुना बढ़ा है. खादी और ग्रामोद्योग के उत्पादन में भी लगभग पांच गुना बढ़ोतरी हुई है. प्रधानमंत्री के मुताबिक ये बदलाव भारत की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और आत्मनिर्भरता को दर्शाते हैं.

परमाणु ऊर्जा से मजबूत होगी ऊर्जा सुरक्षा

ऊर्जा क्षेत्र में भारत के भविष्य की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने 200 GW परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य सामने रखा. उन्होंने बताया कि देश में पांच नए परमाणु रिएक्टर लगाए जा रहे हैं. पाइप वाली गैस की सुविधा अब 1.75 करोड़ घरों तक पहुंच चुकी है, जबकि 50 लाख से अधिक परिवार सौर ऊर्जा से जुड़ चुके हैं. मोदी ने फास्ट ब्रीडर न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी में भारत की उपलब्धि को भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि यह परमाणु ईंधन के मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

सुधारों को बताया सरकार का संकल्प

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के लिए सुधार किसी मजबूरी या केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक स्पष्ट संकल्प हैं. उनका कहना था कि कोई भी देश तभी बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है, जब वह अपने सपनों को संकल्प में बदलकर अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल करता है.

उन्होंने पिछले 12 वर्षों में भारत की विकास यात्रा में नागरिकों की भूमिका की भी सराहना की. पीएम ने दलितों, आदिवासियों, ग्रामीण और शहरी नागरिकों, गरीबों, मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के योगदान को देश की प्रगति का आधार बताया.

'दिमागी नक्सलियों' पर भी निशाना

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने हथियारबंद नक्सली हिंसा पर सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि अब उन विचारों को भी चुनौती देने की जरूरत है जो देश की प्रगति में बाधा बनते हैं. उन्होंने ऐसे लोगों के लिए 'दिमागी नक्सली' शब्द का इस्तेमाल किया और उन्हें अलग-थलग करने की बात कही.

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने कई ऐसे क्षेत्रों को, जिन्हें कभी 'नो-गो एरिया' माना जाता था, अब 'गो-अहेड एरिया' में बदल दिया है. उनके मुताबिक देश को अपनी सीमित सोच से बाहर निकलकर बड़े लक्ष्य तय करने होंगे.

अंत में पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के विकसित राष्ट्र बनने पर भारत को देखने का वैश्विक नजरिया भी बदलेगा. उन्होंने भरोसा जताया कि 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प, सामर्थ्य और सामूहिक प्रयास से भारत आने वाले समय में नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा.

डॉ आशा शर्मा
डॉ आशा शर्मान्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

डॉ. आशा शर्मा पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। मैगजीन और रेडियो जैसे मीडिया माध्यमों में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करने के साथ ही वे खबर डिजिटल से भी जुड़ी हुई हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव और विशेषज्ञता संस्थान के लिए महत्वपूर्ण योगदान है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 5 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!