सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार

सीएम डॉ. मोहन यादव की सख्ती, चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार
Khabar Digital Desk

भोपाल/इंदौर/खबर डिजटल/ मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ करने वाले को इंदौर प्रशासन ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। इंदौर पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की है। इंदौर पुलिस का कहना है कि इस मामले में ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी ने शिकायत की थी। शिकायत में अधिकारी ने बताया कि छेड़छाड़ दो महिला क्रिकेटरों के साथ हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बता दें, मध्‍यप्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सख्त निर्देश हैं कि प्रदेश में बेटियों व महिलाओं के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

आरोपी हुआ गिरफ्तार
इस मामले को लेकर इंदौर के एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के सुरक्षा अधिकारी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके 2 प्लेयर के साथ अभद्र व्यवहार हुआ है। इस पर केस दर्ज कर आरोपी की तत्काल तलाश शुरू कर दी गई। आरोपी की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले गए। इसके बाद चौतरफा ऑपरेशन चलाकर 6 घंटे में उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दूसरी ओर मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि यह इंदौर और देश के लिए शर्मनाक है। हमने संबंधित अधिकारियों को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। ऐसी घटना को रोकने के लिए सख्त सजा देकर एक उदाहरण स्थापित किया जाना चाहिए।

https://twitter.com/i/status/1982031287415144959

राज्य में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि
गौरतलब है कि, मध्‍यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और कानून का राज सर्वोपरि है। इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों के साथ हुई घटना पर मध्‍यप्रदेश पुलिस ने सजगता दिखाते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मध्‍यप्रदेश सरकार और पुलिस की यह कार्रवाई साफ संदेश देती है-महिलाओं की सुरक्षा और कानून का पालन सर्वोपरि है, और अपराधियों को छूट नहीं दी जाएगी।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 4 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!