MP News: छहरी से लालपहाड़ी तक चल रहा सट्टा,चार प्रकरणों में 25,830 रुपये जब्त

MP News: छहरी से लालपहाड़ी तक चल रहा  सट्टा,चार प्रकरणों में 25,830 रुपये जब्त
Khabar Digital Desk

कटनी। दीपावली के त्योहार के बीच माधवनगर थाना क्षेत्र में जुए की गतिविधियों का सामने आना पुलिस व्यवस्था के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। छहरी और लालपहाड़ी सहित अलग-अलग स्थानों पर ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की तो एक-दो नहीं, बल्कि 20 लोग जुआ खेलते पकड़े गए। कार्रवाई में 25 हजार 830 रुपये नकद और ताश के छह डेक जब्त किए गए।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में जुआ खेलने और खिलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन माधवनगर क्षेत्र में एक ही रात अलग-अलग स्थानों पर जुए के फड़ मिलने से यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि आखिर इन गतिविधियों पर पहले से प्रभावी निगरानी क्यों नहीं हो सकी?

छहरी और लालपहाड़ी में पुलिस की दबिश

पुलिस के मुताबिक 10 और 11 नवंबर की दरमियानी रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि छहरी और लालपहाड़ी क्षेत्र में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये लगाकर जुआ खेल रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान चार प्रकरणों में कुल 20 लोगों को पकड़ा गया।

चार प्रकरणों में 25,830 रुपये जब्त

छहरी के पहले प्रकरण में पांच आरोपियों से 7,800 रुपये, दूसरे प्रकरण में छह आरोपियों से 6,580 रुपये और तीसरे प्रकरण में चार आरोपियों से 8,450 रुपये जब्त किए गए। वहीं लालपहाड़ी सहित अन्य स्थान पर पांच आरोपियों से 3,000 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने कुल 25,830 रुपये और ताश के छह डेक जब्त किए हैं।

सवाल कार्रवाई के बाद की व्यवस्था का

माधवनगर थाना क्षेत्र में एक ही रात चार अलग-अलग जुआ प्रकरण सामने आना यह संकेत देता है कि जुए की गतिविधियों पर लगातार निगरानी और प्रभावी रोकथाम की जरूरत है। पुलिस की छापेमारी से आरोपियों पर कार्रवाई जरूर हुई, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि क्या ऐसे फड़ों पर नियमित निगरानी रखी जा रही है? क्या जुआ खिलाने वाले पूरे नेटवर्क तक पुलिस पहुंच पाएगी?

फिलहाल सभी 20 आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अब देखना होगा कि पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहता है या जुए की गतिविधियां फिर से अपने पुराने ठिकानों पर सक्रिय हो जाती हैं।

पुलिस टीम की भूमिका: थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक कमलेश बैरागी, श्रीकांत श्रीवास, सोमनाथ शर्मा, अजीत सिंह, आरक्षक मणि सिंह, लोकेंद्र सिंह, नवीन शुक्ला, शहंशाह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!