“बरियारपुर में तालाब सफाई अभियान, जल संरक्षण के लिए जुटे ग्रामीण

Khabar Digital Desk

”सबहेड:

जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के तहत बरियारपुर में चला सफाई अभियान

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी (रीठी)- कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मति हरसिमरन प्रीत कौर के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान (द्वितीय चरण) के अंतर्गत ग्राम बरियारपुर में तालाब स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक रीठी द्वारा संचालित इस अभियान में नवांकुर संस्था कायनात जन सहयोग सेवा समिति, बरियारपुर के तत्वावधान में ग्राम के तालाब की साफ-सफाई की गई। अभियान में सेक्टर समिति, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कुम्हारवारा एवं बरियारपुर के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।सभी सहभागियों ने मिलकर तालाब में फैले कचरे को हटाया और जल स्रोत को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया, जिससे बेजुबान पशुओं को भी स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके। इस दौरान घाटों की विशेष सफाई की गई और ग्रामीणों को स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक जगन सिंह मसराम सहित शेख मुस्ताक, अंगद सिंह, इमाम खान, शंकर सिंह, बिंद्रावन सेन, सुकरत लाल, महगू सिंह, कपिल सिंह, मदन लाल, छोटे लाल, कालू पटेल, सुरेन्द्र, शेख समीम, समीर, राजा सिंह और अर्जुन लाल समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।अंत में कायनात जन सहयोग सेवा समिति के मोहम्मद मुस्तकीम ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई और जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 8 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!