धर्मनगरी में उत्सवी माहौल, शंख की मंगल ध्वनि से नव संवत्सर का स्वागत

धर्मनगरी में उत्सवी माहौल, शंख की मंगल ध्वनि से नव संवत्सर का स्वागत
Khabar Digital Admin

उज्जैन। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर रविवार को मोक्षदायिनी शिप्रा के तट पर सैकड़ों नगरवासियों ने सुबह 6.27 बजे शंख की मंगल ध्वनि के साथ 'विरोधकृत संवत्सर का स्वागत किया। पश्चात औषधि युक्त जल से सूर्यदेव को अर्ध्य देकर दिन की शुरुआत की। नीम-मिश्री के शरबत से मुंह मीठा कराया गया। ज्योतिर्लिंग महाकाल में पंचांग का पूजन हुआ। शहर में सुुबह से लेकर रात तक उत्सवी छटा बिखरी।

रामघाट : काल गणना के 101 कलश से अर्घ्य

नववर्ष आयोजन समिति द्वारा ज्योतिर्विद पं. आनंदशंकर व्यास के सान्निध्य में रामघाट पर काल गणना के 101 कलश से सूर्य को अर्ध्य दिया गया। इसमें 28 नक्षत्र, 27 योग, 15 तिथि, 12 राशि, 11 करण, 7 वार तथा 1 कलश सृष्टि के रचयिता ब्रह्माजी का था। शिप्रा-नर्मदा का पूजन के बाद पं. मुरली मनोहर शास्त्री को सम्मानित किया गया।

दत्त अखाड़ा : सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन

नववर्षाभिनंदन समिति, अनुष्ठानमंड्पम ज्योतिष अकादमी और संस्कार भारती के संयुक्त तत्वावधान में शिप्रा के दत्त अखाड़ा घाट पर नवसंवत्सर का स्वागत किया गया। परमहंस डॉ. अवधेशपुरी महाराज, ज्योतिर्विद् पं. श्यामनारायण व्यास के सानिध्य में तीर्थ पुरोहित व शहरवासियों ने सूर्य को अर्ध्य दिया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।

51 फीट ऊंची गुड़ी आरोहण

महाकाल घाटी स्थित मल्हार मार्तंड मंदिर में क्षत्रिय मराठा समाज द्वारा 51 फीट ऊंची गुड़ी का आरोहण किया गया। समाज अध्यक्ष यशवंतराव चव्हाण व उपाध्यक्ष मुकेश शिंदे ने बताया गुड़ी बनाने में 16 हाथ की 16 साड़ियों का उपयोग हुआ। समाज की महिलाएं साड़ियां लेकर आई थीं, जिन्हें शाम को प्रसाद स्वरूप पुन: लौटाया गया।

मराठा क्षत्राणियों ने दिखाया दम

महाराष्ट्र समाज उज्जयिनी द्वारा हर्षोल्लास से गुड़ी पड़वा उत्सव मनाया गया। सुबह चामुंडा माता चौराहा से चल समरोह निकला इसमें मराठा क्षत्राणियों ने शौर्य कला का प्रदर्शन किया। पारंपरिक वेषभूषा में महिलाएं दो पहियां वाहनों पर सवार होकर निकलीं। सुहास बक्षी व भूषण नाईक ने बताया शाम को पानदेरीबा से समाज की पारंपरिक गेर निकली।

टैग्स

शेयर करें:

संबंधित खबरें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

about 3 hours ago

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

about 4 hours ago

MP के बाद अब UP का टास्क पूरा करने में जुटे मोहन यादव, अयोध्या में भगवान श्रीराम जन्म भूमि मंदिर में किया दर्शन

about 4 hours ago

रीठी स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में कलेक्टर एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियो के साथ प्रशासनिक दौरे में पुलिस कप्तान को उतरना पड़ा

about 7 hours ago

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

about 7 hours ago

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

about 8 hours ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!